रांची में पेट्रोल पंपों और दुकानों में लूटपाट करने वाले गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार

रांची, 29 मार्च . रांची Police ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई लूटपाट की छह घटनाओं का खुलासा करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए अपराधियों के पास से Police ने एक देसी रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, छह चाकू, लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. रांची के वरीय Police अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई.

Police के अनुसार, इस गिरोह ने पिछले कुछ दिनों में डोरंडा, पुन्दाग, ओरमांझी, टाटीसिलवे और मेसरा जैसे इलाकों में दहशत फैला रखी थी. गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पुन्दाग स्थित पेट्रोल पंप, बीआईटी मेसरा क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों और टाटीसिलवे स्थित गेल सीएनजी पंप पर हथियार के बल पर लूटपाट की थी.

इसके अलावा, गिरोह ने ओरमांझी में एक होटल के पास स्थित दुकान में लूटपाट के दौरान दुकानदार को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था. पकड़े गए अपराधियों में जहीर उर्फ खान, फरहान खान उर्फ बबलू, शेख जीमल, अरसलान खान, मोहम्मद फैजान, सोएब अंसारी, शाहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल और राजा खान शामिल हैं.

इनमें से शाहबाज सलमान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध कांके, हिन्दपीढ़ी, डोरंडा और बरियातू जैसे थानों में लूट और आर्म्स एक्ट के करीब 17 मामले पहले से दर्ज हैं. जहीर और फरहान के खिलाफ भी सिकिदिरी थाने में आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं. एसआईटी की इस छापेमारी टीम का नेतृत्व ग्रामीण और नगर Police अधीक्षकों के निर्देशन में डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार बेसरा और अनुज उरांव कर रहे थे.

टीम में ओरमांझी, टाटीसिलवे, नामकुम और सदर थाना के प्रभारियों के साथ-साथ तकनीकी शाखा के विशेषज्ञ भी शामिल थे. Police ने इनके पास से दो आईफोन सहित आधा दर्जन मोबाइल, दो स्कूटी, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक कार जब्त की है. Police अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment