Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

‘होस्टेज डिप्लोमेसी’ के जरिए दबाव बना रहा चीन, मानवाधिकार संगठन ने उठाए सवाल

‘होस्टेज डिप्लोमेसी’ के जरिए दबाव बना रहा चीन, मानवाधिकार संगठन ने उठाए सवाल

बीजिंग, 14 नवंबर . चीन विदेश नीति के उद्देश्यों के लिए विदेशी नागरिकों का इस्तेमाल कूटनीतिक दबाव के औजार के रूप में कर रहा है. एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी अधिकारियों द्वारा विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी और गुप्त हिरासत के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसे आलोचक होस्टेज डिप्लोमेसी (बंधक कूटनीति) का रूप मान रहे हैं.

इस रिपोर्ट के अनुसार, चीन की Police और मंत्रालय ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (एमएसएस) विदेशी नागरिकों को अपनी विदेश नीति के उद्देश्यों के लिए दबाव के उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने के मामले में पहले से अधिक आक्रामक दिखाई दे रहे हैं.

मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स के संस्थापक पीटर डाहलिन ने ‘द डिप्लोमैट’ में लिखे लेख में कई मामलों का जिक्र किया है. इनमें एक चेक, दो अमेरिकी नागरिक, एक ब्रिटिश नागरिक और दुर्लभ खनिज (रेयर अर्थ) क्षेत्र से जुड़े दो जापानी कारोबारी शामिल हैं. डाहलिन का दावा है कि इनमें से कई लोगों को चीन ने Political दबाव बनाने के लिए हिरासत में लिया.

उन्होंने लिखा, “इसके अलावा चीनी वकीलों, पत्रकारों और गैर-Governmentी संगठनों (एनजीओ) के कर्मचारियों की एक लंबी सूची है, जो ऐसे मामलों का सामना कर चुके हैं.”

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मामलों में एक समानता यह है कि संबंधित लोगों को रेजिडेंशियल सर्विलांस एट ए डिजिग्नेटेड लोकेशन (आरएसडीएल) नामक व्यवस्था के तहत रखा गया. इस प्रणाली में किसी व्यक्ति को नियमित जेल या हिरासत केंद्र के बजाय गुप्त स्थान पर रखा जाता है और परिवार या वकीलों तक उसकी पहुंच सीमित हो सकती है. आलोचकों का आरोप है कि यह व्यवस्था जबरन गुमशुदगी जैसी स्थितियां पैदा करती है.

आरएसडीएल के तहत हिरासत में रह चुके डाहलिन का कहना है कि इन सभी लोगों का एक परेशान करने वाला साझा अनुभव है. वे या तो जबरन गुमशुदगी के शिकार रहे हैं या अब भी उसकी स्थिति में हैं.

मानवाधिकार संगठनों और पश्चिमी देशों ने पहले भी चीन पर विदेशी नागरिकों को कूटनीतिक सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं. माइकल कोवरिग जैसे चर्चित मामलों का अक्सर उदाहरण दिया जाता है, जिन्हें विश्लेषक होस्टेज डिप्लोमेसी से जोड़ते रहे हैं. आरएसडीएल पर केंद्रित हालिया अध्ययनों में भी विदेशी नागरिकों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई हैं.

डाहलिन का कहना है कि यदि विदेशी नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्य हासिल करने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है तो इसे सीधे तौर पर होस्टेज डिप्लोमेसी कहा जा सकता है, हालांकि चीन लंबे समय से इस तरह के आरोपों को खारिज करता रहा है और अपने कदमों को कानून के अनुरूप बताता है.

–

एवाई/वीसी

Share