Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

हॉलीवुड फिल्ममेकर माइकल मान गलती से चली गोली से घायल, अस्पताल में भर्ती

हॉलीवुड फिल्ममेकर माइकल मान गलती से चली गोली से घायल, अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर . हॉलीवुड फिल्ममेकर माइकल मान ने गलती से अपने पैर में गोली मार ली. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिल्ममेकर लॉस एंजेलिस की एक गन रेंज में थे, जब उनसे गलती से गोली चल गई.

लॉस एंजिल्स Police डिपार्टमेंट ने यह खबर शेयर की. ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मान, जो दशकों से एक अनुभवी टारगेट शूटर रहे हैं, की हालत स्थिर बताई जा रही है.

चोट को मामूली बताया गया. उनके प्रतिनिधियों ने एक बयान में कहा, “Saturday को, एक गन रेंज में, होल्स्टर में रखे हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे फिल्म डायरेक्टर माइकल मान को हल्की चोट आई. उनका इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.”

डायरेक्टर एक गन रेंज में टारगेट प्रैक्टिस के दौरान बंदूक रखने की कोशिश करते समय घायल हो गए, जब गलती से फायरिंग हो गई.

यह घटना लॉस एंजिल्स रेंज में शाम करीब 4:00 बजे हुई और लॉस एंजिल्स Police डिपार्टमेंट ने कन्फर्म किया कि कॉल के समय उनकी हालत ठीक थी.

‘वैरायटी’ के अनुसार, मान को ‘हीट’, ‘थीफ’, ‘मैनहंटर’, ‘कोलैटरल’ और ‘द इनसाइडर’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने आखिरी बार ‘फेरारी’ डायरेक्ट की थी, जो एक स्पोर्ट्स बायोपिक थी. इस फिल्म में एडम ड्राइवर ने एन्जो फेरारी और पेनेलोप क्रूज ने उनकी पत्नी लॉरा का रोल किया था.

83 साल के फिल्ममेकर अभी ‘हीट 2’ पर काम कर रहे हैं, जो उनकी 1995 की क्राइम ड्रामा फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा सीक्वल है, जिसमें अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो ने एक्टिंग की थी.

पहली फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, लॉस एंजिल्स Police डिपार्टमेंट के जासूस विंसेंट हैना (अल पचीनो का किरदार) और प्रोफेशनल चोर नील मैककॉली (रॉबर्ट डी नीरो का किरदार) के बीच एक जबरदस्त आमना-सामना दिखाती है.

मान ने “हीट 2” का स्क्रीनप्ले 2022 के इसी नाम के नॉवेल से लिया है, जिसे उन्होंने मेग गार्डिनर के साथ मिलकर लिखा था. इसे ओरिजिनल का सीक्वल और प्रीक्वल बताया गया है, यह फॉलो-अप किरदारों की शुरुआती जिंदगी को दिखाता है.

–

एबीएम/

Share