Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हैदराबाद में दो नवंबर को कांग्रेस के खिलाफ रैली निकालेगी भाजपा, अमित शाह होंगे शामिल: प्रवक्ता अशोक मुश्तापुर

हैदराबाद में दो नवंबर को कांग्रेस के खिलाफ रैली निकालेगी भाजपा, अमित शाह होंगे शामिल: प्रवक्ता अशोक मुश्तापुर

हैदराबाद, 30 अक्टूबर . तेलंगाना में कांग्रेस और अन्य दलों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी रैली की तैयारी कर रही है. पार्टी के प्रवक्ता अशोक मुश्तापुर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को हैदराबाद का दौरा करेंगे और भाजपा की रैली में शामिल होंगे.

प्रवक्ता अशोक मुश्तापुर ने समाचार एजेंसी को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को हैदराबाद का दौरा करेंगे. वे भाजपा की ओर से आयोजित एक बड़ी रैली में शामिल होंगे. इसका मकसद कांग्रेस पार्टी का विरोध करना और लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देना है.

अशोक मुश्तापुर ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को हैदराबाद का दौरा करेंगे. उनका यह दौरा हैदराबाद के विकास, भाजपा और तेलंगाना के लिए बहुत खुशी की बात है. हम इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि अमित शाह हैदराबाद आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी जो अराजकता फैला रही है, इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए हम रैली निकाल रहे हैं. उस रैली में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद आ रहे हैं. यह हैदराबाद के इतिहास की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी.”

उन्होंने हैदराबाद और पूरे तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ताओं और निवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हों, अमित शाह का समर्थन करें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं.

वहीं, एसएआर (मतदाता सूची संशोधन) को लेकर भाजपा ने विरोधी दलों पर गलत प्रचार करने का आरोप लगाया. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने से कहा कि एसएआर को लेकर गलत प्रचार अभी भी जारी है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस के ही मंत्री सतीश जारकीहोली ने स्पष्ट किया है कि वोटों को हटाया नहीं गया है और जो वोट हटाए गए हैं, वे वास्तव में हटाए जाने योग्य ही थे.

उन्होंने कहा, “मंत्री के बयान के बाद अब कांग्रेस को यह बताना होगा कि वे ऐसा झूठ क्यों फैला रहे हैं.”

रामचंद्र राव ने कहा कि हमारा हमेशा से यह कहना रहा है कि अगर किसी का वोट हटा दिया गया है, तो उसे फिर से जुड़वाया जा सकता है. इसके लिए संबंधित व्यक्ति को एक आवेदन देना होगा, उसी पते पर अपने रहने का प्रमाण देना होगा, और India निर्वाचन आयोग की ओर से मान्यता प्राप्त 12 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र दिखाना होगा. कांग्रेस बेवजह इसे एक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.

‘फॉर्म 7’ पर विवाद का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “दूसरा मुद्दा जो वे उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वह ‘फॉर्म 7’ जमा करने से जुड़ा है. ‘फॉर्म 7’ कोई भी बीएलए या बीएलओ जमा कर सकता है. कोई भी Political दल इसे जमा कर सकता है. दरअसल, Political दलों की ओर से नियुक्त बीएलए की यह जिम्मेदारी होती है कि वे बीएलओ के साथ घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लें. अगर उन्हें पता चलता है कि कोई व्यक्ति कहीं और चला गया है या वहां नहीं रहता है, तो वे उस व्यक्ति का वोट हटाने की रिपोर्ट दे सकते हैं. लेकिन अगर वह व्यक्ति वापस आ जाता है, तो ईआरओ (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी) की ओर से फिर से सत्यापन किया जा सकता है और उसका नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ा जा सकता है.”

राव ने कहा कि इसके बावजूद, कांग्रेस पार्टी के नेता लोगों से यह कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के सभी वोट हटाए जा रहे हैं. यह कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाया जा रहा एक झूठा प्रचार है और निश्चित रूप से भाजपा इसका जवाब देगी.

–

डीसीएच/

Share