
हैदराबाद, 21 सितंबर . हैदराबाद के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी फैल गई. घटना के तुरंत बाद Police और स्थानीय एआईएमआईएम नेता मौके पर पहुंचे. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में Sunday शाम को 10 रुपए के छुट्टे को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर ऑटो-रिक्शा चालक को बेहरमी से पीटा. इस हमले में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया.
इस घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक चालक के परिजनों से मुलाकात की. मृतक की पहचान उसी इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद मुकर्रम के तौर पर की गई है.
स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद मुकर्रम पर कुछ पहचान के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया था. विधायक ने कहा, “विवाद छुट्टे पैसे को लेकर शुरू हुआ था. आरोपियों ने 200 रुपए का नोट दिया था, लेकिन 10 रुपए नहीं थे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा. पहले गोली-गलौच की गई और फिर ऑटो-रिक्शा चालक को उसकी बच्ची के सामने बेरहमी से पीटा गया.”
विधायक ने मीडिया को बताया कि आरोपियों में अजीम, सोहेब और उनके दोस्त शामिल थे.
मुबीन ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी इलाके में उपद्रवी के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने कहा, “अज़ीम, शोएब और उनके साथी हिस्ट्रीशीटर हैं और पूरे वट्टापल्ली इलाके में गुंडागर्दी कर रहे हैं. एक महीने में उसी सड़क पर यह दूसरी हत्या है.”
विधायक ने तेलंगाना Government और Police से मांग की कि वे पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में सड़क पर हत्या की यह दूसरी घटना है. इसलिए Police को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए. विधायक ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे हैदराबाद में हत्या और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
–
डीसीएच/