हेमंत सरकार का दांव पूरी तरह उल्टा पड़ा, सरकार ने आंदोलन को दबाने की कोशिश की : प्रतुल शाहदेव

रांची, 23 अगस्त . भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

से बातचीत करते हुए छात्रों के आंदोलन पर प्रतुल शाहदेव ने कहा, “छात्र आंदोलन के मुद्दे पर हेमंत सोरेन Government का दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया है. छात्रों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, Government ने आंदोलन को दबाने की कोशिश की है. विरोध-प्रदर्शन वाली जगह को युद्ध का मैदान बना दिया गया और आरोप है कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों पर हमला किया, जबकि Police तमाशबीन बनी रही. इसके अलावा, जेएमएम नेतृत्व से जुड़ी महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप भी लगे हैं.”

अखिलेश यादव को लेकर प्रतुल शाहदेव ने कहा, “अखिलेश के लिए बस दो ही शब्द मन में आते हैं; वे कुछ भी, बिल्कुल कुछ भी कह सकते हैं. उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खुशकिस्मत हैं कि उनका परिवार इतना बड़ा नहीं है कि उसमें 37-38 वयस्क सदस्य हों और वह एक संयुक्त परिवार बन सके. वरना, जितने भी सांसद आपकी पार्टी से जीते हैं, वे सब आपके परिवार के ही सदस्य होते, क्योंकि आप सिर्फ अपने परिवार पर ही भरोसा करते हैं. आपको अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है. आप खुद कह रहे हैं कि आपकी पार्टी इसलिए नहीं टूटी क्योंकि पांच सांसद आपके परिवार के हैं.”

राहुल गांधी को लेकर प्रतुल शाहदेव ने कहा, “जब मैं राहुल गांधी के बारे में सोचता हूं, तो मेरे मन में बस एक ही बात आती है, ‘अधूरी जानकारी खतरनाक होती है.’ राहुल गांधी जान-बूझकर अपनी अज्ञानता के कारण छात्रों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से मनुस्मृति को लेकर गलत बयानबाजी की जा रही है. मनुस्मृति में कहा गया है कि नारी की जहां पूजा होती है, नारी को जहां इज्जत मिलती है, वहीं पर ईश्वर का वास होता है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के लिए हक की बात करते हैं लेकिन जब महिला आरक्षण देने की बात आती है तो उस समय वे पीछे हट जाते हैं, उनकी पार्टी उसके खिलाफ वोट करती है. ये महिला विरोधी लोग हैं. Jharkhand के छात्रों का रोना राहुल गांधी को दिखाई नहीं देता. Jharkhand में बिजली बंद करके छात्रों को पीटा गया.

एसडी/पीएम

Leave a Comment