
New Delhi, 12 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन के सामने Monday को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की. इसको लेकर BJP MP अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी करने और हिमाचल भवन को Political अड्डा बनाने का आरोप लगाया.
अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस नेता संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बेबुनियाद बयान दे रहे हैं. अब उन्होंने हिमाचल भवन को Political अड्डा बना लिया है. यह पहली घटना नहीं है. एआई समिट के दौरान कांग्रेस ने India मंडपम में शेमलेस और शर्टलेस प्रदर्शन किया था. वहां से भागे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल भवन और बाद में Himachal Pradesh में पनाह दी थी.”
उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में बेशर्मी से जमा हुए हैं. करीब 200-250 लोगों की वजह से आम जनता के लिए परिसर में आना-जाना मुश्किल हो गया है. हिमाचल के अधिकारियों, नेताओं और आम लोगों को भी इमारत में आने-जाने में दिक्कत हो रही है.”
BJP MP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस Government ने Himachal Pradesh को कर्ज में डुबो दिया है और अब दिल्ली स्थित हिमाचल भवन का दुरुपयोग Political गतिविधियों के लिए कर रही है. उन्होंने कहा, “हिमाचल भवन को Political अड्डा बनाना दिखाता है कि कैसे कांग्रेस Himachal Pradesh को कर्ज में डुबो रही है और साथ ही दिल्ली में हिमाचल भवन का इस्तेमाल Political गतिविधियों के लिए कर रही है. उन्होंने राज्य पर रिकॉर्ड कर्ज का बोझ डाला है और यहां विरोध-प्रदर्शन करने के लिए हर हद पार कर रहे हैं.”
Himachal Pradesh कांग्रेस के नेताओं और महिला कांग्रेस संगठन ने Monday को हिमाचल भवन के अंदर और बाहर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. हिमाचल के निवासियों के वेश में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनावी अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया. इस विरोध प्रदर्शन में Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित राज्य Government के कई मंत्री और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
–
पीआईएम/वीसी