हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू

सोलन, 25 सितंबर . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य Government का लक्ष्य वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है. Government राजस्व के नए स्रोत तलाशने, भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है.

Chief Minister ने कहा कि जब कांग्रेस Government सत्ता में आई थी, तभी प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया था. इसी दिशा में Government ने काम शुरू किया और अब इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं. किशाऊ परियोजना को लेकर Government की लड़ाई और जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे Government का आत्मविश्वास बढ़ा है. यदि केंद्र Government की ओर से मिलने वाली आरडीजी बंद नहीं की गई होती तो Himachal Pradesh अब तक आत्मनिर्भर हो चुका होता.

उन्होंने कहा कि Government फिलहाल एरियर से मिलने वाली संभावित करीब 500 करोड़ रुपए की राशि, वाटर और शानन प्रोजेक्ट से जुड़े मामलों के परिणाम का इंतजार कर रही है. पानी से जुड़ी परियोजनाएं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. Government प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए आय स्रोतों पर काम कर रही है. भ्रष्टाचार के कथित चोर दरवाजे बंद करने और विभिन्न आय स्रोतों को बढ़ाने के प्रयासों से आने वाले वर्षों में करीब 4 से 5 हजार करोड़ रुपए की बचत होने की संभावना है.

वाइल्ड फ्लावर हॉल का उदाहरण देते हुए Chief Minister ने कहा कि 23 वर्षों में वहां से कोई राशि नहीं मिली, लेकिन अब Government ने करीब 401 करोड़ रुपए प्रदेश के खजाने में जमा करवाए हैं. इसी तरह उन्होंने जेएसडब्ल्यू जिंदल कंपनी से करीब 150 करोड़ रुपए सालाना लेने की बात कही, जिसे उनके मुताबिक पिछले कई वर्षों से नहीं लिया गया था. उन्होंने कहा कि जब राज्य के पास पर्याप्त पैसा होगा तो युवाओं के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे. Government अभी आर्थिक संसाधन जुटाने पर काम कर रही है और आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि Government वेलनेस सेंटर, वाटर पार्क और जू जैसी परियोजनाओं पर भी काम कर रही है. करीब 40 वर्षों से बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने में समय लगता है, लेकिन अब Government के प्रयासों के परिणाम दिखाई देने शुरू हो गए हैं. 2027 तक आत्मनिर्भर बनने के बाद Government का लक्ष्य 2032 तक Himachal Pradesh को देश का सबसे समृद्ध और अमीर राज्य बनाना है. किसानों की आय समेत विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली आय को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.

किशाऊ परियोजना का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को करीब 1500 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा. उन्होंने इसे Government की योजनागत आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा बताया.

मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल से जुड़े सवाल पर Chief Minister ने कहा कि इस विषय पर चर्चा चलती रहनी चाहिए. यदि मंत्रिमंडल का गठन या कुछ विभागों में फेरबदल होना होगा तो उस पर निर्णय लिया जाएगा. मंत्रिमंडल में एक पद और डिप्टी स्पीकर का पद खाली है. यदि इन पदों को भरने का निर्णय होता है तो 11 दिसंबर से पहले इन्हें भरने का प्रयास किया जाएगा.

–

पीएसके

Leave a Comment