
पंचकूला, 1 अक्टूबर . Haryana भाजपा के निवर्तमान प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, पूर्व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और पूर्व संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने अपने कार्यकाल के समापन के बाद पद छोड़ दिया है. इसी उपलक्ष्य में पंचकूला में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
इस समारोह में सतीश पुनिया, सुरेंद्र नागर और फणींद्रनाथ शर्मा को पार्टी में उनके योगदान के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई. वहीं, Haryana भाजपा में नए संगठन महामंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले पवन राणा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस बीच Haryana के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने से बातचीत में तीनों नेताओं के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा, “सतीश पुनिया, सुरेंद्र नागर और फणींद्रनाथ शर्मा ने बहुत मेहनत की. जमीन पर जाकर काम किया, संगठन को खड़ा किया और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया. और उसका नतीजा क्या निकला? सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत की Government बनी.”
महिपाल ढांडा ने कहा कि आज इन नेताओं की विदाई हो रही है लेकिन पार्टी में इनका कद और बड़ा हुआ है. उन्होंने विशेष रूप से सतीश पुनिया को पंजाब की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “उनको पंजाब की जिम्मेदारी मिली है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका जो Political कौशल है, जिसमें वो बहुत कुशल हैं, उसका लाभ पंजाब की भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा.”
ढांडा ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की Government से दुखी, त्रस्त और पीड़ित है. कांग्रेस ने भी उनके साथ छल किया है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. जनता अब इन दोनों दलों पर विश्वास नहीं करती. पंजाब की जनता पड़ोसी राज्यों को देख रही है. वह देख रही है कि जहां-जहां भाजपा की Government है, वहां समृद्धि है, खुशहाली है और शांति है. पंजाब में कदम-कदम पर चुनौतियां और कठिनाइयां हैं और लोग निराश हैं.
पंजाब Government पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुटकुले सुनाकर Government नहीं चलती, यह कोई ड्रामा क्लब नहीं है. Government चलाने के लिए अनुभव और नीतियां चाहिए, जो इनके पास नहीं है. इसलिए लोगों ने इन्हें नकार दिया है और अब भाजपा की पूर्ण बहुमत की Government बनाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं. सतीश पुनिया जैसे अनुभवी व्यक्तित्व का पंजाब जाना संगठन के लिए जीत सुनिश्चित करेगा.
वहीं, Haryana के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में समय-समय पर बदलाव होता रहता है. पूर्व प्रभारी सतीश पुनिया, पर्व सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और पूर्व संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में ही Haryana में भाजपा की लगातार तीसरी बार Government बनी. उन्होंने संगठन को मजबूत करने का काम किया.”
गंगवा ने कहा कि सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जहां जल्द ही चुनाव होने हैं. उनका लंबा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव निश्चित रूप से पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करेगा और चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.
–
पीआईएम/पीएम