हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 30 सितंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा रास्ता स्पष्ट है कि नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राज्य की वित्तीय क्षमता बढ़ाना और Haryana की राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना.

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ में ‘कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने’ के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होकर देशभर से आए नीति-निर्माताओं, कर प्रशासकों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों का स्वागत किया. Haryana की आर्थिक प्रगति को नई गति देने के लिए कर एवं राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है. Haryana विजन 2047 में भी एक मजबूत एवं टिकाऊ राजस्व व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मेरा विश्वास है कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-मंथन Haryana को नई आर्थिक ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभाएगा.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में India Government के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन भी वर्चुअल तरीके से राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए और अपना मार्गदर्शन दिया. उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया.

सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि Haryana की आर्थिक ताकत और क्षमता को बढ़ाना और विकास के लिए राज्य के संसाधनों को मजबूत करना. यही हमारा उद्देश्य है. हमारा ‘Haryana विजन डॉक्यूमेंट 2047’, Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ‘विकसित India 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप है. यह सम्मेलन इस दिशा में एक मजबूत कदम है. हमने लक्ष्य रखा है कि 2030 तक Haryana का अपना टैक्स रेवेन्यू राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत और 2047 तक 15 प्रतिशत हो जाए.

दूसरी ओर सीएम ने पीएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचकूला के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की. Chief Minister ने अधिकारियों को पंचकूला शहर की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और आधुनिक शहरी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पंचकूला को आधुनिक सुविधाओं वाला स्वच्छ, सुंदर और मॉडल शहर के रूप में विकसित करना Government की प्राथमिकता है. बैठक में शहर के विकास कार्यों को गति देने व नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

–

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment