‘हमारा काम फिल्में बनाना है, हर विवाद पर जवाब देना नहीं’, अक्षरा सिंह ने किया श्रद्धा कपूर का बचाव

Patna, 29 नवंबर . Maharashtra में छठ पूजा को लेकर चल रहे विवाद के बीच Actress अक्षरा सिंह अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के समर्थन में उतर आई हैं. दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए दोनों Patna पहुंची थीं. इस दौरान पत्रकारों ने श्रद्धा कपूर से Maharashtra में छठ पूजा को लेकर हुए हालिया विवाद पर सवाल किया.
इस पर अक्षरा सिंह ने बीच में आकर अपनी को-स्टार का बचाव किया और कहा कि कलाकारों को हर विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनका काम फिल्में बनाना और अभिनय करना है, न कि हर मुद्दे पर सफाई देना.
इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा, ”एक कलाकार होने के नाते हम ऐसी घटनाओं को रोक नहीं सकते. हमारा काम अभिनय करना, अपनी भूमिका निभाना और फिल्में बनाना है. हर विवाद के लिए कलाकारों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. आप किसी एक कलाकार को निशाना बनाकर पूरे समुदाय की निंदा नहीं कर सकते. हमारा काम हर विवाद पर जवाब देना नहीं है.”
दरअसल, Maharashtra में हाल ही में Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) ने Mumbai के कुछ स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन का विरोध किया था. पार्टी की ओर से पर्यावरण से जुड़े नियमों और सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए थे. इसके बाद यह मामला Political विवाद में बदल गया. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के मुद्दे को मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारतीयों के बीच तनाव पैदा करने के लिए Political रंग दिया जा रहा है. इस पूरे मामले के बीच श्रद्धा कपूर से सवाल पूछे जाने पर अक्षरा सिंह ने कलाकारों को विवादों से दूर रखने की बात कही.
फिल्म ‘ईठा’ की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. यह फिल्म लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा है. फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार विठाबाई की भूमिका निभा रही हैं जबकि अक्षरा सिंह रत्ना नाम की लावणी डांसर के किरदार में नजर आएंगी.
फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी मराठी किताब ‘तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा’ में दर्ज अलग-अलग घटनाओं से प्रेरित है. ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
पीके/पीएम


