Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हजारीबाग: पारिवारिक विवाद में शख्स ने 6 महीने के मासूम बेटे को फर्श पर पटककर मार डाला

हजारीबाग: पारिवारिक विवाद में शख्स ने 6 महीने के मासूम बेटे को फर्श पर पटककर मार डाला

हजारीबाग, 26 अगस्त . Jharkhand के हजारीबाग जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक शख्स ने अपने ही छह महीने के मासूम बेटे की फर्श पर पटककर हत्या कर दी. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में एक परिवार में सास और बहू के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान आरोपी आकाश कुमार वहां पहुंचा. सास-बहू के झगड़े से उग्र होकर आकाश ने कमरे में सो रहे अपने छह महीने के बेटे अंश कुमार को उठा लिया और घर के पीछे बने कुएं के पास ढलाई वाले पक्के फर्श पर पटक दिया.

सिर पर गंभीर चोट लगने से मासूम लहूलुहान हो गया. आरोप है कि घटना के बाद बच्चे की मां निराली कुमारी ने अपने पति से बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी ने इलाज कराने से इनकार कर दिया.

इसके बाद मां खुद बच्चे को लेकर हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. हालांकि, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद मृत बच्चे की मां ने कटकमसांडी थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई. कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. Police ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share