Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान चली गोलियां, 1 की मौत और 5 घायल

स्विट्जरलैंड में रेव पार्टी के दौरान चली गोलियां, 1 की मौत और 5 घायल

बर्न, 30 अगस्त . स्विट्जरलैंड का आरौ Sunday तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक रेव पार्टी को निशाना बनाया गया. इस वारदात में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए.

गोलीबारी की घटना आरौ के शाचेन इलाके में रात करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) हुई.

स्विट्जरलैंड के अखबार ‘ब्लिक’ की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी के बाद Police ने हॉर्स रेसिंग ट्रैक के पास घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है.

आर्गौ कैंटोनल Police ने गोलीबारी की घटना में हताहतों की पुष्टि की है.

Police ने कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आराऊ के शाचेन इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.”

Police ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और शहर के केंद्र में Police की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.

आर्गौ कैंटोनल Police ने एक्स पोस्ट में कहा, “हॉर्स रेसिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स फील्ड के आसपास के इलाके की बड़े पैमाने पर घेराबंदी की गई है. Police लोगों से इस इलाके से दूर रहने को कह रही है. एहतियात के तौर पर Police आरौ के बाहर भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.”

Police ने आगे कहा, “बड़े Police ऑपरेशन के कारण, आरौ स्विमिंग पूल अगली सूचना तक बंद रहेगा. लोगों से अनुरोध है कि वे शाचेन से दूर रहें.”

‘ब्लिक’ की रिपोर्ट के अनुसार, आर्गौ कैंटोनल Police की मीडिया प्रवक्ता वैनेसा रम्पोल्ड ने कहा कि गोलीबारी हॉर्स रेसिंग ट्रैक पर हुई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या हुआ था.

Police ने पुष्टि की है कि लोगों के एक बड़े समूह ने कई राउंड फायरिंग की. आर्गौ कैंटोनल डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट (केकेई) और सेना का सुपर पूमा हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

आर्गौ कैंटोनल Police ने एक्स पर कहा, “अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है. अपराध के संभावित मकसद और घटना के सही हालात अभी स्पष्ट नहीं हैं. आर्गौ कैंटोनल Police भारी बल के साथ तैनात है और उसने जांच शुरू कर दी है.”

–

केआर/

Share