Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए सपा में अब कोई जगह नहीं: अवधेश प्रसाद

स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए सपा में अब कोई जगह नहीं: अवधेश प्रसाद

Lucknow, 3 नवंबर . Samajwadi Party (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को पूरी तरह परख चुके हैं. पार्टी नेतृत्व उनकी बातों की उपयोगिता और अनुपयोगिता को अच्छी तरह समझता है. इसी वजह से अखिलेश यादव ने सोच-समझकर स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी में उनके लिए कोई जगह नहीं है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव का रुख पूरी तरह स्पष्ट है. उन्होंने कहा, “परखे हुए को परखा नहीं जाता. स्वामी प्रसाद मौर्य को Samajwadi Party और हमारे नेता अखिलेश यादव ने पूरी तरह परख लिया है. उनकी बातों में कितनी उपयोगिता है और कितनी अनुपयोगिता, यह पार्टी अच्छी तरह समझ चुकी है. इसलिए अखिलेश यादव ने नपी-तुली बात कहते हुए स्पष्ट कर दिया कि उनके यहां स्वामी प्रसाद मौर्य का कोई स्थान नहीं है.”

स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान पर भी अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव इंडी गठबंधन का केवल एक हिस्सा हैं, पूरा गठबंधन नहीं. इस पर सपा सांसद ने कहा कि यह बात सिर्फ Samajwadi Party ही नहीं, बल्कि पूरा देश जानता है कि अखिलेश यादव इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन में अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी Political हैसियत किसी से छिपी नहीं है.

अखिलेश यादव को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा’ वाली टिप्पणी पर भी अवधेश प्रसाद ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

अवधेश प्रसाद ने कहा, “स्वामी प्रसाद को इस तरह की बातें नहीं बोलनी चाहिए. वह हमारे साथ काम कर चुके हैं और नेतृत्व में भी रह चुके हैं. ऐसे में इस तरह की टिप्पणी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाती है.”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य इंडी गठबंधन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और अपनी Political मौजूदगी दिखाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. अब स्वामी प्रसाद मौर्य को कोई पूछ नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि साथ काम कर चुके लोगों के बारे में इस तरह की बयानबाजी करना उचित नहीं है.

वहीं, एसआईआर को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि Samajwadi Party लगातार लोगों को जागरूक कर रही है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेता सबूतों के साथ मतदाता सूची से नाम कटने का विवरण सामने रख रहे हैं. इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है और इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.

–

एसएके/एएस

Share