‘स्वस्थ भारत का आधार’, आयुर्वेद दिवस पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से लेकर केशव प्रसाद मौर्य तक ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 23 सितंबर . 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशभर के नेताओं ने आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा को नमन करते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर सभी नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आयुर्वेद को केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “आयुर्वेद India की हजारों वर्ष पुरानी ज्ञान परंपरा है, जिसे आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विश्व में नई पहचान और नया विस्तार मिला है.”

उन्होंने आगे कहा, “11वें आयुर्वेद दिवस पर ‘स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए आयुर्वेद’ का संकल्प हमें अपनी इस विरासत को आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का और अधिक सशक्त आधार बनाने की प्रेरणा देता है. दिल्ली Government आयुर्वेद और आयुष सेवाओं को मजबूत कर इस अमूल्य भारतीय ज्ञान को जन-जन के स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा ही नहीं, बल्कि निरोगी जीवन, प्रकृति के साथ संतुलन और समग्र स्वास्थ्य की भारतीय जीवनदृष्टि है.”

उन्होंने केंद्र Government के प्रयासों का उल्लेख करते हुए लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान तथा ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे प्रयासों के माध्यम से आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. आइए, इस अवसर पर आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने और स्वस्थ, निरोगी एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लें.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा, “आयुर्वेद India की समृद्ध चिकित्सा एवं ज्ञान परंपरा है, जो स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित दिनचर्या और प्रकृति के साथ सामंजस्य का मार्ग प्रशस्त करती है. राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर इस प्राचीन विरासत को नमन करते हुए, आइए आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के साथ ही स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प को सशक्त करें.”

Rajasthan की उपChief Minister दीया कुमारी ने लिखा, “आप सभी को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आयुर्वेद हमारी प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा परंपरा के साथ स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है. आइए, आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ, निरोगी एवं संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएं.”

Rajasthan के उपChief Minister डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने भी संस्कृत श्लोक साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्. मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते॥ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आप सभी को आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में India की समृद्ध आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान मिल रही है. आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ते हुए अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. आइए, आयुर्वेद के सिद्धांतों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें तथा हमारी गौरवशाली चिकित्सा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment