स्किल है नई करेंसी और इनोवेशन है नई इकोनामी : सीएम मोहन यादव

Bhopal , 24 अगस्त Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान दौर में स्किल नई करेंसी है और इनोवेशन नई इकोनामी . Chief Minister मोहन यादव ने Bhopal के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव “कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश 2047” का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर नारियल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर Chief Minister का सम्मान किया गया.

इस मौके पर Chief Minister यादव ने कहा कि आज के समय में जब हमारे लिए स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकोनॉमी है, ऐसे समय में हमारे संस्थानों को कौशल, शोध, नवाचार एवं उद्यमिता का केंद्र बनाने की आवश्यकता है. Chief Minister यादव ने नदी जोड़ो योजना की चर्चा करते हुए कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश की पहली ऐतिहासिक नदी जोड़ो परियोजना है. इसके माध्यम से नदियों को जोड़कर जल का बेहतर प्रबंधन होगा, सिंचाई का क्षेत्र बढ़ेगा और किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध होगा. साथ ही, बाढ़ जैसी आपदाओं के प्रभाव को कम करने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसी क्रम में पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के माध्यम से मध्यप्रदेश और Rajasthan के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल-विवाद का समाधान हुआ है. इससे Rajasthan के 15 और मध्यप्रदेश के 15 जिलों को पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. आज का समय स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का है. जब राज्य आगे बढ़ेगा, तब देश भी आगे बढ़ेगा. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा वन इंस्टिट्यूट – वन प्रॉमिस थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में Chief Minister यादव ने कहा India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन में राष्ट्रसेवा और अंत्योदय था, उनके कार्य और विचारों को अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान आत्मसात करते हुए आगे बढ़े, यही कामना है. इस मौके पर मध्यप्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए केंद्रीय संस्थानों के प्रमुखों द्वारा विशेषज्ञता, तकनीकी सहयोग एवं नवाचारों के प्रभावी उपयोग को लेकर प्रस्तुतियां दी गईं. Chief Minister यादव ने “समृद्ध मध्यप्रदेश-2047” स्मारिका का विमोचन किया. एसएनपी

Leave a Comment