सोनू निगम ने सलमान खान के सिंगिंग से जुड़ी रिएक्शन वीडियो पर दी सफाई, बोले-‘इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है’

Mumbai , 17 सितंबर . Bollywood में सलमान खान और सोनू निगम का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने लंबे समय तक इंडस्ट्री में साथ काम किया है और एक-दूसरे के काम से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में जब social media पर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे सलमान खान की सिंगिंग पर उनका रिएक्शन बताया गया, तो इसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सोनू सलमान के गाने पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब सोनू निगम ने खुद वीडियो की सच्चाई बताई और बताया कि उनके रिएक्शन को गलत तरीके से एडिट करके पेश किया गया है.

सोनू निगम ने Thursday को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस वायरल वीडियो को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा, ”इंटरनेट पर किसी भी वीडियो को एडिट करके उसका मतलब बदला जा सकता है. क्लिप में मेरे रिएक्शन को सलमान खान की फिल्म ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जोड़ दिया गया जबकि मेरा यह रिएक्शन असल में एक Pakistanी बच्ची के गाने पर था.”

सोनू ने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ”इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है और लोगों को social media पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए.”

गौरतलब है कि सोनू निगम और सलमान खान ने 1990 के दशक से ही इंडस्ट्री में एक-दूसरे के साथ काम किया है. दोनों के बीच कई फिल्मों और गानों को लेकर प्रोफेशनल कनेक्शन रहा है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच गानों को लेकर अलग-अलग राय की चर्चा भी होती रही है. खासकर उस दौर में जब Bollywood एक्टर्स खुद अपनी फिल्मों के गाने गाने लगे थे.

‘मैं हूं हीरो तेरा’ भी इसी चर्चा से जुड़ा एक गाना रहा है. सोनू निगम ने कई मौकों पर इस बात पर अपनी राय रखी है कि एक्टर्स का गाना गाना गलत नहीं है लेकिन प्लेबैक सिंगिंग एक अलग तरह की कला है. इसके लिए लंबे समय तक ट्रेनिंग, लगातार प्रैक्टिस और पूरी मेहनत की जरूरत होती है. जब किसी गाने के लिए प्रोफेशनल सिंगर मौजूद हैं, तो इस कला की विशेषज्ञता को भी समझना चाहिए.

वायरल हो रहे वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’, जो 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ का गाना है, चलते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद सोनू निगम का रिएक्शन आता है. वह कहते हैं, ”बहुत दिनों बाद कोई अच्छी चीज सुनी और दिमाग खराब हो गया, अभी भी ऐसा काम हो सकता है कि इंसान फूट-फूटकर रोए. मतलब मैं फूट-फूटकर रोऊंगा, कोई गाना गा रहा होगा, मैं सुनकर रो दूं.”

पीके/पीएम

Leave a Comment