
New Delhi, 17 सितंबर . भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सामान्य परिवार से निकलकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करना देश और समाज के प्रति उनके समर्पण और जनता के विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प’ के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें ओबीसी मोर्चा भी सक्रिय रूप से भाग लेगा.
अमरपाल मौर्य ने से कहा कि ‘सेवा संकल्प’ के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेंगे और केंद्र Government की योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी लोगों के साथ साझा करेंगे. अभियान केवल बड़े कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे और कार्यकर्ता अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. युवा मोर्चा सहित पार्टी के अन्य संगठन भी अपने स्तर पर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे.
अमरपाल मौर्य ने Prime Minister विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में लंबे समय से पारंपरिक और कुशल कारीगर मौजूद रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित पहचान और अवसर नहीं मिला. पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वकर्मा योजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पारंपरिक कारीगरों को एक मंच से जोड़ने, तकनीक से जोड़ने और उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया गया है. योजना से जुड़ने के लिए करीब 25 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है.
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता Government की ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों से दोबारा संपर्क करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि Governmentी योजनाओं से उनके जीवन में किस तरह का बदलाव आया है.
अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक Governmentी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का है. उन्होंने इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से जोड़ते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में गांव और गरीब तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर Government की नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे. साथ ही, लाभार्थियों और आम जनता से संवाद कर संगठन और समाज के बीच संपर्क को और मजबूत किया जाएगा.
2027 और 2029 के आगामी चुनावों के संदर्भ में महिलाओं को लेकर भाजपा की रणनीति और Government की उपलब्धियों पर पूछे गए सवाल पर अमरपाल मौर्य ने Prime Minister मोदी की महिला-केंद्रित योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister का महिलाओं के प्रति समर्पण लगातार दिखाई देता है. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और ‘लखपति दीदी’ योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं.
मौर्य ने Prime Minister आवास योजना का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पहले जिन परिवारों के पास पक्का घर नहीं था, उन्हें आवास उपलब्ध होने से महिलाओं को भी संपत्ति और परिवार में अधिक आर्थिक सुरक्षा मिली है. महिलाओं के जीवन में आए इन बदलावों को भाजपा आगामी ‘सेवा संकल्प’ अभियान के दौरान लोगों के बीच लेकर जाएगी. Government की योजनाओं का दायरा केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है. उन्होंने किसानों के लिए Prime Minister किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है.
युवाओं के संदर्भ में उन्होंने India के स्टार्टअप क्षेत्र का उल्लेख किया. मौर्य ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं और कई युवा स्वयं रोजगार पाने के बजाय दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं.
अमरपाल मौर्य ने कहा कि Government की विभिन्न योजनाओं से समाज के अलग-अलग वर्गों में जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उन्हें ‘सेवा संकल्प’ के माध्यम से जनता के बीच ले जाने का प्रयास किया जाएगा. महिला, युवा, किसान, कारीगर और अन्य वर्गों के जीवन में हो रहे बदलावों को जोड़कर ही विकसित India के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. 2047 तक विकसित India बनाने का लक्ष्य केवल Government का नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला अभियान है.
–
पीएसके