
New Delhi, 19 सितंबर . ‘सेमीकॉन 2026’ में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर कंपनियों के बीच बढ़ती रूचि और निवेश को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. लिंडे इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलंद साधुखान ने कहा कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास के लिए देश में माहौल तेजी से तैयार हो रहा है.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 10 अरब डॉलर के निवेश और कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) से जुड़े प्रयास सामने आए हैं.
मिलंद साधुखान ने कहा कि ‘सेमीकॉन 2026’ को लेकर कंपनियों में काफी उत्साह है. उद्योग जगत में निवेश और परियोजनाओं को लेकर गति दिखाई दे रही है. उनकी कंपनी वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र के प्रमुख प्लेयर्स के संपर्क में है. बड़ी कंपनियों के साथ-साथ कई नए और उभरते प्लेयर भी सामने आ रहे हैं, जो पैकेजिंग, टेस्टिंग और असेंबली से जुड़ी सुविधाएं स्थापित करने की तैयारी में हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र Government की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन और कई राज्यों की ओर से इन प्रोत्साहनों के अनुरूप सहयोग देने की इच्छा से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल बन रहा है. केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं को राज्यों की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिखाई जा रही रूचि आने वाले समय में इस क्षेत्र की विकास यात्रा को और गति दे सकती है.
Odisha में कटक और भुवनेश्वर के बीच करीब 178 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित नए औद्योगिक और सेमीकंडक्टर केंद्र को लेकर भी साधुखान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि परियोजना से जुड़े शुरुआती चरण में ही निवेश और कई एमओयू सामने आए हैं. उन्होंने Odisha के Chief Minister से मुलाकात कर राज्य में सेमीकंडक्टर और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि लिंडे इंडिया Odisha में औद्योगिक गैस की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल है और कंपनी राज्य में हो रहे नए विकास को लेकर सक्रिय रूप से जुड़ना चाहती है.
उन्होंने कहा कि Odisha Government निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. Government की ओर से जमीन और आवश्यक बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग मिल रहा है, जिससे उद्योगों के लिए परियोजनाएं स्थापित करना आसान हो सकता है. कंपनी ने गोपालपुर में एक और जमीन सुरक्षित की है और कटक से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा जारी है. कंपनी Odisha को लेकर सकारात्मक है और राज्य में सेमीकंडक्टर तथा औद्योगिक गैस से जुड़े विकास में सहयोग की संभावनाएं तलाश रही है. केंद्र और राज्य Governmentों के प्रोत्साहन, नए निवेश और उद्योगों की बढ़ती भागीदारी के चलते India में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की विकास प्रक्रिया आने वाले समय में और तेज हो सकती है.
–
पीएसके/एबीएम