
सोलापुर, 23 सितंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Wednesday को कहा कि राज्य में सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित किसानों के साथ Government मजबूती से खड़ी है. फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को सीधे आर्थिक मदद देने के लिए जल्द जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर जिले के बार्शी तालुका के धानोरे गांव का दौरा किया और बारिश की कमी से खराब हुई सोयाबीन की फसल का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसलों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.
Chief Minister ने कहा कि सोलापुर जिले में औसत की तुलना में करीब 50 प्रतिशत बारिश ही हुई है, जिसके चलते खरीफ सीजन की लगभग सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है.
उन्होंने बताया कि धानोरे सहित बार्शी तालुका के इस क्षेत्र में करीब 90 हजार हेक्टेयर में लगी सोयाबीन की फसल को 100 प्रतिशत नुकसान होने की जानकारी सामने आई है.
सीएम फडणवीस ने कहा कि Government सूखे जैसी स्थिति को गंभीरता से ले रही है. किसानों को तत्काल राहत देने के लिए जल्द ही शासन निर्णय जारी किया जाएगा. इसके बाद प्रभावित किसानों तक सीधे मदद पहुंचाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
Chief Minister ने कहा कि सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में केवल फसल नुकसान ही नहीं, बल्कि पीने के पानी, पशुओं के लिए चारा, खाद्यान्न और विद्यार्थियों की शैक्षणिक फीस से जुड़े मुद्दों पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन के लिए पानी उपलब्ध होने की स्थिति में किसानों को जरूरी सहायता देने के संबंध में भी कदम उठाए जाएंगे.
Chief Minister फडणवीस ने कहा कि उजनी बांध में उपलब्ध पानी को पीने के लिए आरक्षित रखने को लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि पालकमंत्री जयकुमार गोरे और विधायक राजेंद्र राऊत ने सोलापुर जिले को पानी उपलब्ध कराने को लेकर जो योजना रखी है, उस पर Government का रुख सकारात्मक है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
Chief Minister ने बताया कि ‘फ्लड डायवर्जन’ के जरिए उजनी बांध में पानी लाने के प्रस्ताव पर भी काम शुरू हो चुका है. उनके मुताबिक, परियोजना को विश्व बैंक की मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए उजनी में पानी आने के बाद सोलापुर के अलावा धाराशिव, लातूर और बीड जिलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.
Chief Minister के दौरे के दौरान किसान दमयंती गादेकर, संध्या गरड, वंदना गादेकर और राहुल पाटील समेत अन्य किसानों ने उनसे बातचीत की.
किसानों ने Chief Minister को कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी और Government से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.
फडणवीस ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश Government उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि नुकसान झेलने वाले किसानों तक जल्द से जल्द जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए Government कार्रवाई करेगी.
–
एएमटी/डीकेपी