सूखाग्रस्त किसानों को केंद्र की मदद से मिल सकती है दोगुनी राहत: मंत्री संजय शिरसाट

छत्रपति संभाजीनगर, 9 अक्टूबर . Maharashtra के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि सूखे से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए केंद्र Government का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. राज्य Government की मांग पर केंद्र की टीम Maharashtra में सूखे की स्थिति का जायजा लेने पहुंची है. उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र से अतिरिक्त सहायता मिलने पर किसानों को मौजूदा मदद से दोगुनी राहत मिल सकती है. इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

संजय शिरसाट ने कहा कि Maharashtra Government अपने स्तर पर सूखाग्रस्त किसानों की सहायता कर रही है, लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए केंद्र Government की मदद भी जरूरी है. सूखे के कारण किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. कुछ किसान आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गए हैं. किसानों को संकट से बाहर निकालने के लिए केंद्र और राज्य Governmentों के बीच सहयोग आवश्यक है. उन्होंने केंद्रीय टीम के Maharashtra दौरे को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे राहत मिलने का रास्ता साफ होगा.

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर शिरसाट ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसे अपने स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि यदि आयोग के कामकाज में कोई गलती या धांधली सामने आती है, तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. वहीं, उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके Political लाभ लेने की कोशिश कर रहा है. Government इस पूरे मामले पर नजर रख रही है और कामकाज उचित तरीके से हो रहा है.

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए कुछ समय के लिए शराब की दुकानें बंद रखने के फैसले का संजय शिरसाट ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यदि किसी आंदोलन के दौरान शराब पीकर कोई व्यक्ति गड़बड़ी करता है या ऐसी स्थिति बनती है, जिसमें किसी की जान को खतरा हो सकता है, तो एहतियात के तौर पर दो दिन के लिए शराब की दुकानें बंद रखना गलत नहीं है. इस तरह का कदम संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है.

विपक्षी दलों के President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने के कार्यक्रम पर शिरसाट ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को President से मिलने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. हालांकि, उन्होंने विपक्ष पर लगातार विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए शिरसाट ने आरोप लगाया कि वह कई बार देश और विदेश में India को बदनाम करने का काम कर चुके हैं. उन्होंने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिशों से जुड़ी हैं.

–

पीएसके

Leave a Comment