सुवेंदु के मछली खाने का विवाद गैर-जरूरी, देश के सामने बेरोजगारी-महंगाई बड़ा मुद्दा: सुखदेव भगत

New Delhi/Lucknow, 12 सितंबर . कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने जहां पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली खाने के मुद्दे को गैर-जरूरी बताते हुए बेरोजगारी और महंगाई को देश की बड़ी चिंता बताया, वहीं उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत के पार्टी पदों से इस्तीफे और कर्नाटक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मछली खाने के विवाद को लेकर योगी Government पर हमला बोला.

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली खाने को लेकर उठे विवाद पर कहा कि किसी व्यक्ति का क्या पहनना या क्या खाना है, यह देश के सामने बड़ा मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि देश के सामने बेरोजगारी और महंगाई जैसे कहीं अधिक महत्वपूर्ण सवाल हैं. Political बहस को ऐसे मुद्दों से हटकर आम लोगों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक विषयों पर केंद्रित किया जाना चाहिए.

उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत के एक सहयोगी के यहां Enforcement Directorate (ईडी) की छापेमारी के बाद कांग्रेस के पदों से इस्तीफा देने पर सुखदेव भगत ने कहा कि यह कांग्रेस के मूल मूल्यों और रावत की Political सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि रावत पहले भी कई पदों से स्वेच्छा से इस्तीफा दे चुके हैं. भगत ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जो भी दोषी होगा, वह सामने आएगा.

उन्होंने ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के कामकाज को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए. भगत ने कहा कि भाजपा द्वारा जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का समय और तरीका अक्सर संदेह के घेरे में रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी Government ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल Governmentें गिराने, लोगों को डराने-धमकाने या उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए करती है.

कर्नाटक कांग्रेस द्वारा नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी किए जाने में सभी पुरुषों के शामिल होने पर भाजपा की राहुल गांधी की आलोचना के सवाल पर भी सुखदेव भगत ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं की पहचान, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की बात करते रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और आरक्षण देने की दिशा में कांग्रेस ने पहले पहल की है.

भगत ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारियां तय करते समय पार्टी बेहतर उम्मीदवार को प्राथमिकता देती है और यह केवल पसंद-नापसंद के आधार पर नहीं होता.

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश की भाजपा Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर Government पर सवाल उठाते हुए इसे जंगल राज करार दिया. उन्होंने social media पोस्ट को लेकर हत्या और मछली खाने से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों के जरिए समाज के एक वर्ग का अपमान किया जा रहा है.

राजपूत ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद से भी सवाल किया कि यदि उन्हें Government की नीतियों से आपत्ति है तो उन्हें Government से बाहर आकर इस्तीफा देना चाहिए और खुलकर सवाल उठाने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल विरोध प्रदर्शन करके समाज को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए.

एसएके/वीसी

Leave a Comment