सुखबीर सिंह बादल ने आत्महत्या के मामले में परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया

चंडीगढ़, 11 सितंबर . शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने Friday को गुलजार सिंह के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

गुलजार सिंह ने पंचायत द्वारा धमकाए जाने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा से सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) की धड़ल्ले से हो रही बिक्री पर सवाल उठाने के कारण उनसे माफी मांगने का दबाव बनाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी.

गुलजार के बेटे लखविंदर ने Friday को अकाली दल प्रमुख से उनके आवास पर मुलाकात की और उस दुखद घटना के बारे में बताया, जिसके कारण उनके पिता की मौत हुई.

उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे पंजाब Police ने आम आदमी पार्टी (आप) Government के निर्देशों पर जबरदस्ती बल प्रयोग करके गुलजार का अंतिम संस्कार कर दिया. लखविंदर ने कहा कि परिवार को गुलजार को उनके आखिरी पलों में देखने की इजाजत नहीं दी गई और उनकी मर्जी के बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

उन्होंने दावा किया, “हमें ‘अरदास’ करने का अधिकार भी नहीं दिया गया और गुलजार की मां, पत्नी और बच्चों को उन्हें आखिरी विदाई तक नहीं देने दी गई.”

घटनाक्रम पर हैरानी जताते हुए बादल ने कहा कि इन खुलासों से उन्हें दुख और गुस्सा दोनों हुआ है. परिवार को एक बेरहम और क्रूर Government के हाथों अकल्पनीय पीड़ा झेलनी पड़ी है, जिसे लोगों की कोई परवाह नहीं है और जो सिर्फ वित्त मंत्री हरपाल चीमा को बचाने की चिंता कर रही है, जो गुलजार की मौत के लिए जिम्मेदार हैं.”

उन्होंने कहा कि गुलजार ने अपने मरने से पहले दिए बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) में वित्त मंत्री का नाम लिया था, इसलिए Police को आखिरकार उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करना ही होगा.

बादल ने कहा, “मैंने लखविंदर को भरोसा दिलाया है कि शिअद इस मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाएगा और उन्हें हर तरह की कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मदद भी देगा, ताकि परिवार आप Government के हाथों झेले गए सदमे और अपमान से उबर सके.

उन्होंने यह भी साफ किया कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार पर जुल्म करने वाले अधिकारियों को भी अपने गलत कामों का जवाब देना होगा.

उन्‍होंने कहा, “किसी को भी इस तरह से शोक संतप्त परिवार के अधिकारों को कुचलने का अधिकार नहीं है. गुलजार को अपमानित करने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोषी हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.”

बादल ने कहा, “इसकी शुरुआत ऊपर से होनी चाहिए और इसमें सभी दोषी शामिल होने चाहिए.”

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment