सीमापुरी इमारत हादसा : एक की मौत, सात को बचाया गया

New Delhi, 7 अक्टूबर . दिल्ली के सीमापुरी इलाके में Wednesday को पांच मंजिला इमारत गिरने से कम से कम एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को बचाया गया.

बचाव अभियान चल रहा है और मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है.

से ​​बात करते हुए शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, “अब तक सात लोगों को बचाया जा चुका है.”

इससे पहले, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत दोपहर 3 से 3:15 बजे के बीच गिरी. हमें 3:25 बजे कॉल मिली, जिसमें लोकेशन और वीडियो की जानकारी भी थी.”

अजय कुमार डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) के प्रभारी भी हैं. उन्होंने बताया, “घटना की जानकारी तुरंत डीडीएमए और एनडीआरएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई और उन्हें मौके पर बुलाया गया.”

उन्होंने कहा कि एसडीएम, Policeकर्मी और एमसीडी अधिकारी भी जल्द से जल्द मौके पर पहुंचे.

अजय कुमार ने यह भी कहा था कि इमारत सड़क पर गिर गई थी, इसलिए फंसे हुए लोगों में कुछ राहगीर और कूड़ा बीनने वाले भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा, “स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार-पांच लोग एक भारी स्लैब के नीचे फंसे हो सकते हैं, जिनकी आवाजें बाहर से सुनी जा सकती हैं.” साथ ही उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है.

एक स्थानीय निवासी सलीम ने को बताया कि मलबे के अंदर बच्चे भी फंसे हुए हैं.

बचाव अभियान चलाने वाली टीम का हिस्सा रहे फायर ऑफिसर मनीष कुमार ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को घटना की कॉल दोपहर 3:30 बजे मिली.

उन्होंने बताया, “स्लैब के नीचे से कुछ आवाजें सुनाई दे रही हैं, इसलिए अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं. फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं.”

से ​​बात करते हुए एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनके परिवार के दो सदस्यों को बचा लिया गया है.

उन्होंने कहा, “मेरी बेटी, दामाद और दो अन्य बच्चों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है. छह-सात लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है.”

सीमापुरी में यह हादसा दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के गिरने के एक महीने बाद हुआ है, जिसमें पांच छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी.

–

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment