सीतापुर में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

सीतापुर, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश के सीतापुर में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. Police अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद Police ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की.

मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, एक 6 वर्षीय बच्ची अपने नाना के घर आई हुई थी. आरोपी अवधराम उर्फ भोलेशंकर, निवासी सत्तापुर थाना सदरपुर, बच्ची को लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना कल देर शाम की बताई जा रही है. परिजनों की शिकायत पर थानगांव थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया और बच्ची का मेडिकल कराया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए और Police की कई टीमों का गठन किया. आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था.

सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया, “20.09.2026 को थाना थानगांव में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी. इसमें एकमात्र अभियुक्त अवधराम उर्फ भोला है. एसपी महोदय के निर्देश पर टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही थी. 22-09-26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी को देखा गया है.”

उन्होंने बताया कि सूचना पर Police टीम और मिशन शक्ति की टीम बेर्रा गांव में दबिश देने पहुंची, तो आरोपी ने Police को देखकर फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी भेजा गया. Police ने उसके पास से 12 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और 350 रुपए नकद बरामद किए हैं.

इस मामले में Police की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है. एसपी अंकुर अग्रवाल ने गिरफ्तारी करने वाली Police टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

एससीएच/एएस

Leave a Comment