‘सीजेआई के पास इंडिया गठबंधन से मिलने का समय नहीं’, सपा प्रवक्ता अमीक जामेई का दावा

New Delhi, 12 अक्टूबर . चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध जारी है. Samajwadi Party और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और एसआईआर को खारिज करने की मांग की है. विपक्षी नेताओं ने इस मामले में Supreme Court से हस्तक्षेप करने की अपील भी की. Samajwadi Party के प्रवक्ता अमीक जामेई ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मुलाकात का समय नहीं मिल पाया.

Lucknow में Samajwadi Party के प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि सीजेपी आंदोलन हो या देशभर में चल रहा छात्रों का विरोध-प्रदर्शन, अखिलेश यादव और Samajwadi Party ने शुरुआत से ही शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्रों का समर्थन किया है. छात्रों के सड़कों पर उतरने के साथ India में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक बड़ा आंदोलन उभर रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है. स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों और बलिदानों का सम्मान करने वाले सभी लोग उनके आदर्शों को कायम देखना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता India के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करना चाहते थे. विपक्षी नेता मुलाकात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जानकारी मिली कि सीजेआई के पास इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलने का समय नहीं है.

जामेई ने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है और Prime Minister संसद में इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते, तो विपक्ष अपनी शिकायतें कहां रखे. उन्होंने इस स्थिति को लेकर चिंता जताई.

दिल्ली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर कई बार अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई. चौधरी ने कहा कि पूरी एसआईआर प्रक्रिया को खारिज किया जाना चाहिए और Supreme Court को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष अपनी सभी मांगें सामने रख रहा है.

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन बताया गया कि न्यायिक प्रक्रिया चल रही है. विपक्ष ने न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए उसका पालन किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप लगाए. उन्होंने ज्ञानेश कुमार की भूमिका और परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठाए.

–

पीएसके

Leave a Comment