सीएम सम्राट ने गयाजी में मैन्युफैक्चरिंग सिटी का किया शुभारंभ, 16,500 करोड़ के निवेश और 1.10 लाख रोजगार के अवसरों की उम्मीद

गयाजी, 24 अक्टूबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को बोधगया में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 के कर्टेन रेजर समारोह की भी शुरुआत की. Chief Minister ने कहा कि बिहार अब उद्योगों के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है और निवेशकों को राज्य के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए.
गयाजी के डोभी प्रखंड में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत लगभग 1,670 एकड़ में विकसित होने वाली इस औद्योगिक नगरी में करीब 16,500 करोड़ रुपये के निवेश की क्षमता है. इससे लगभग एक लाख 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है.
Chief Minister ने औद्योगिक नगरी का प्रतीक चिह्न जारी करने के साथ इसकी वेबसाइट का भी शुभारंभ किया. Chief Minister ने कहा कि बिहार औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. राज्य Government का लक्ष्य निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना और युवाओं के लिए बिहार में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करना है.
उन्होंने कहा कि Government केवल समझौता ज्ञापनों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन और रोजगार सुनिश्चित करना चाहती है. उन्होंने बताया कि उद्योगों और आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगभग 13,500 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसे जनवरी तक पूरा करने की संभावना है. औद्योगिक विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में देश का बड़ा पेय पदार्थ बोतलबंदी संयंत्र स्थापित हुआ है और इस्पात संयंत्र भी लगाया जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि गया और बोधगया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए मगध के नाम पर टाउनशिप और सांस्कृतिक विरासत केंद्र विकसित किए जाएंगे. इससे पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
उन्होंने गया को Dubai और काठमांडू से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने की योजना का भी उल्लेख किया. भागलपुर और सोनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हवाई संपर्क के विस्तार पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि इस्पात, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, अर्धचालक, इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत वाहन, वाहन निर्माण और जैव ईंधन जैसे क्षेत्रों में बिहार में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं. इससे युवाओं को अपने प्रदेश में ही रोजगार मिलने के अवसर बढ़ेंगे.
Chief Minister ने प्रवासी बिहारियों से अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने और राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान देने की अपील की. उन्होंने बताया कि बिहार फाउंडेशन के माध्यम से 55 देशों के लोगों से जुड़ाव है. उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार बिजनेस कनेक्ट-2027 का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2027 को होगा.
समारोह में Union Minister जीतन राम मांझी, दोनों उपChief Minister विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विदेशी प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
–
एमएनपी/एएसएच


