सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, नए सीईओ से की मुलाकात

अयोध्या, 8 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के नए ट्रेजरर महेश भागचंदका ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से Chief Minister का स्वागत किया गया और मंदिर के संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर उनसे मार्गदर्शन लिया गया. उन्होंने बताया कि राम मंदिर के नए सीईओ ने कार्यभार संभाल लिया है और अगले पांच से सात दिनों के भीतर स्थायी रूप से अयोध्या में रहने की तैयारी है.

महेश भागचंदका ने बताया कि नए सीईओ पहले ही दो-तीन बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं और मंदिर की व्यवस्थाओं को समझ रहे हैं. सीईओ ने चार दिनों में दो बार अयोध्या का दौरा किया है और अब जल्द ही उनका स्थायी ठिकाना अयोध्या होगा. Chief Minister के साथ मुलाकात के दौरान मंदिर के संचालन और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई. Chief Minister की ओर से मिले मार्गदर्शन को सीईओ तक पहुंचा दिया गया है और अब उसके आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए काम किया जा रहा है.

भागचंदका ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी. मंदिर परिसर और दर्शन व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए जिन भी कदमों की आवश्यकता होगी, उन पर काम किया जाएगा. नए ट्रस्टी बनने के बाद Chief Minister से यह परिचय का भी अवसर था. Chief Minister जब मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो ट्रस्टियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मंदिर संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन मिला. इस दौरान सीईओ, ट्रस्टियों और कोषाध्यक्ष समेत चार ट्रस्टी मौजूद थे. महेश भागचंदका के अलावा कृष्ण मोहन और मदन मोहन समेत अन्य ट्रस्ट सदस्य भी वहां उपस्थित रहे.

हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने Chief Minister योगी के अयोध्या दौरे को लेकर उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि अयोध्या की अपनी विशेष महिमा है और Chief Minister ने विकास के साथ धार्मिक स्थलों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों के साथ धार्मिक गतिविधियों को भी साथ लेकर चल रहे हैं. Chief Minister का विकास योजनाओं के बाद हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन करना उनके लिए विशेष बात है.

उन्होंने बताया कि Chief Minister ने नए सीईओ से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. Chief Minister ने सीईओ को मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने और श्रद्धालुओं को संतुष्ट करने वाली व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया.

वहीं, अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि Chief Minister के अयोध्या दौरे के दौरान जीआईसी ग्राउंड में आंगनवाड़ी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करीब 12 से 15 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में Chief Minister की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई घोषणाएं भी की गईं. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीडिया के सहयोग के लिए भी आभार जताया.

पीएसके

Leave a Comment