
हरिद्वार, 16 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि Chief Minister धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं.
हरिद्वार में स्वामी अवधेशानंद गिरि ने से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित किया और सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में कदम उठाया. राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भी काफी विकास हुआ है. बद्रीनाथ-केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और हरिद्वार में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. कुंभ मेले के नजदीक आने के कारण Chief Minister धामी उत्साहित हैं और उन्होंने संतों के साथ कई बैठकें भी की हैं.
स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थस्थलों पर घाटों को सुंदर बनाया गया है और राज्य में कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं. उन्होंने राज्य में अपराध कम होने, शिक्षा के क्षेत्र में विकास और उत्तराखंड के शिक्षा का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ने का भी उल्लेख किया. राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है और सड़कों का जाल बिछाया गया है. Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य Government बेहतर काम कर रही है.
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कर्मठ एवं कर्मयोगी Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश की ओर से जन्मदिवस की अनंत मंगलकामनाएं. मां गंगा और हिमालय की पावन धरती की दिव्य कृपा सदैव आपके जीवन पर बनी रहे. आपका जीवन सेवा, समर्पण, साधना और राष्ट्र-सेवा के प्रकाश से निरंतर आलोकित होता रहे.
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने Chief Minister के लिए आरोग्य, आनंद, यश, शक्ति और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देवभूमि की सेवा के उनके संकल्पों को निरंतर ऊर्जा और सफलता प्राप्त हो.
दूसरी ओर, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान की बालिकाओं ने Chief Minister पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बालिकाओं द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह और भावनाओं से Chief Minister बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं.
–
डीकेएम/डीकेपी