साइबर हमलों से बैंकों के ग्राहकों का डेटा लीक, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

सोल, 4 अक्टूबर . दक्षिण कोरिया में हाल में हुए साइबर हमलों में हाना बैंक, केबी कूकमिन बैंक और शिनहान बैंक समेत कई वित्तीय कंपनियों के ग्राहकों की जानकारी लीक होने के मामले सामने आने के बाद Sunday को दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग ने संस्थानों पर हुए लगातार साइबर हमलों की पूरी जांच करने का आदेश दिया. इन हमलों में ग्राहकों की निजी जानकारी लीक हुई है.

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, President की प्रवक्ता कांग यू-जुंग ने एक प्रेस रिलीज में कहा, “President ली को हाल में वित्तीय और Governmentी संस्थानों में हुए डेटा लीक और उनसे निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई.”

उन्होंने बताया क‍ि President ने अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेने, पूरी जांच करने और समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है.

Thursday को शिनहान बैंक ने बताया कि उसके करीब 25 हजार ग्राहकों की निजी जानकारी लीक हुई है. इसमें ग्राहकों के नाम, फोन नंबर और सालाना आय जैसी जानकारियां शामिल थीं. सूत्रों के मुताबिक, बैंक पर हमला करने वाले हैकरों ने एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल किया था.

हाना बैंक के 89 ग्राहकों की निजी जानकारी भी लीक होने का पता चला है. वहीं, वूरी बैंक और एनएच नोंगह्युप बैंक को भी इसी तरह के साइबर हमलों में निशाना बनाने की कोशिश की गई. हालांकि, इन बैंकों ने अपने सिस्टम में बिना इजाजत दाखिल होने की कोशिश को रोक दिया, जिससे ग्राहकों की निजी जानकारी लीक नहीं हुई.

फाइनेंशियल सर्विसेज कमीशन के चेयरमैन ली इओग-वोन और फाइनेंशियल सुपरवाइजरी सर्विस के गवर्नर ली चान-जिन का Sunday को प्रभावित वित्तीय कंपनियों के प्रमुखों के साथ एक इमरजेंसी बैठक करने का कार्यक्रम था. बैठक में इन साइबर हमलों और डेटा लीक के मामलों पर चर्चा की जानी थी.

यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई, जब हाना बैंक, केबी कूकमिन बैंक और शिनहान बैंक समेत कई वित्तीय संस्थानों में लगातार साइबर हमलों और ग्राहकों की जानकारी लीक होने के मामले सामने आए. वित्तीय निगरानी संस्था ने पहले यह बैठक Wednesday को करने की योजना बनाई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में दूसरे वित्तीय संस्थानों तक भी साइबर हमलों का असर फैलने के बाद बैठक को पहले करते हुए Sunday को बुलाने का फैसला किया गया.

–

एवाई/एएस

Leave a Comment