सांसदों को रोकना लोकतंत्र की हत्या, पूरा देश देगा आंदोलन में साथ: आराधना मिश्रा मोना

Lucknow, 6 अक्टूबर . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पूरा देश इस आंदोलन में साथ खड़ा नजर आएगा.

विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “इंडी गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन रहा है. मैं राहुल गांधी को बधाई देती हूं कि वे सभी दलों को साथ लाए. जिस तरह से सभी सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं का उन्हें सहयोग मिला है, ये इस बात की शुरुआत है कि अब इस देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का काम भाजपा के कहने पर चुनाव आयोग कर रहा था, उसे अब रोकना पड़ेगा. अगर ये रुकेगा नहीं, तो इसका परिणाम देश की जानता उन्हें जरूर देगी.”

उन्होंने कहा कि जिस तरह से Police बल का प्रयोग करके हमारे सांसदों को रोका गया, वो लोकतंत्र की हत्या है. वो केवल यही तो कह रहे थे कि हम शांतिपूर्वक मुख्य चुनाव आयुक्त के पास जाएंगे और उन सवालों का जवाब लेंगे, जो इस देश का सवाल है. अगर 13 करोड़ से ज्यादा वोट कट गए हैं, तो इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा? ये विपक्ष की जिम्मेदारी है, जो वो निभा रहे थे.

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी को रोका गया, गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं को रोका गया, पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक है. भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन जो आजादी के आंदोलन में क्या कर रहे थे, ये देश जानता है. उनसे कम से कम गांधी परिवार को अपनी निष्ठा और देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण के लिए किसी से सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है.

आराधना मिश्रा मोना ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लिए शहादत दी है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के परिवार ने इस देश के लिए प्राणों की आहुति तक दे दी. वो इस देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. आने वाले समय में इस आंदोलन के लिए पूरा देश उठकर खड़ा हो जाएगा.

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रभु का नाम हमेशा अपने वर्चस्व को बढ़ाने के लिए और Political समीकरण को गाढ़ने के लिए किया है. हमारे लिए प्रभु राम और गणेश भी पूजनीय हैं.

–

केके/वीसी

Leave a Comment