
Mumbai , 19 सितंबर . म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में असम मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे, जिसके बाद social media पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.
सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं.
तस्वीरों में सलीम सफेद टी-शर्ट और काले रंग की पैंट में दिखे, उनके गले में माला और कंधे पर लाल गमछा है. अपने social media अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए, सलीम ने हिंदी में लिखा, “शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः.”
सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद social media पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं. एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है.
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी शख्सियत को इस तरह की आलोचना झेलनी पड़ रही है. गायक सलीम मर्चेंट हिंदू देवी-देवताओं में काफी विश्वास रखते हैं और पूजा-पाठ भी करते रहते हैं. गायक पहले भी बता चुके हैं कि वे भगवान शिव में विश्वास रखते हैं और हर Monday पूजा भी करते हैं. साथ ही, Friday को जुम्मे की नमाज भी पढ़ते हैं. उन्होंने कहा था कि वह दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं और भगवान और संगीत से उनका जो जुड़ाव है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है.
संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट अपने छोटे भाई सुलेमान मर्चेंट के साथ मिलकर लोकप्रिय जोड़ी सलीम-सुलेमान के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा की 40 से अधिक फिल्मों में यादगार संगीत और बैकग्राउंड स्कोर दिया है.
उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘चक दे! इंडिया’, ‘फैशन’, ‘बैंड बाजा बारात’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘कुर्बान’ शामिल हैं.उन्होंने फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक मंचों और आयोजनों में भी प्रस्तुतियां दी हैं.
–
एनएस/एएस