सरकार 25 साल का हिसाब दे, युवाओं-किसानों के सवालों का जवाब दे: जीतू पटवारी

Bhopal , 8 अक्टूबर . जहां Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, वहीं कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र Government से 25 साल का हिसाब मांगा है.

जीतू पटवारी ने Prime Minister मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने पर कहा कि 25 साल का मूल्यांकन प्रचार और विज्ञापनों से नहीं, जनता के जीवन से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर 2001 से Gujarat के Chief Minister और मई 2014 से देश के Prime Minister के रूप में Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक शासन का कांग्रेस तथ्यात्मक रिकॉर्ड के आधार पर मूल्यांकन कर रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कई सवाल पूछते हुए कहा कि 25 साल के शासन के बाद देश के युवाओं को पर्याप्त स्थायी रोजगार कब मिलेगा? भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द और भर्ती में देरी से परेशान युवाओं को जवाब कौन देगा? नोटबंदी के बाद Government बताए, काला धन कितना पकड़ा गया और अर्थव्यवस्था को इसकी कीमत कितनी चुकानी पड़ी? GST के शुरुआती दौर में छोटे व्यापारियों को हुई परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि कानून की चर्चा करते हुए जानना चाहा है कि तीन कृषि कानून किसानों के हित में थे तो एक साल के आंदोलन के बाद उन्हें वापस क्यों लेना पड़ा? किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी कब मिलेगी?

पटवारी ने कहा 25 साल का हिसाब केवल यह नहीं है कि कितनी योजनाएं शुरू हुईं. असली सवाल है युवा को रोजगार कितना मिला, किसान कितना सुरक्षित हुआ, महिला कितनी सुरक्षित हुई, गरीब की आय कितनी बढ़ी, संस्थाएं कितनी स्वतंत्र रहीं और संविधान कितना मजबूत हुआ?

उन्होंने कहा कि हम उपलब्धियों को नकारने की राजनीति नहीं करते, लेकिन उपलब्धियों के नाम पर जनता के सवाल दबाने की राजनीति भी स्वीकार नहीं करेंगे. मोदी के 25 वर्षों का असली रिपोर्ट कार्ड विज्ञापनों में नहीं, देश के युवा, किसान, मजदूर, महिला, गरीब और आम नागरिक की जिंदगी में दिखाई देना चाहिए.

–

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment