‘सरकार ने अच्छा नहीं किया’, अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर भड़के माता-पिता

संभाजीनगर, 10 अक्टूबर . कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने पर उनके पिता भगवान दीपके ने Government पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को India के इतिहास की पहली ऐसी घटना बताया, जिसमें लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे एक छात्र को विमान के अंदर से गिरफ्तार किया गया.

भगवान दीपके ने कहा कि इससे पहले बड़े-बड़े अपराधियों और विदेशों में India का पैसा लेकर जाने वाले उद्योगपतियों को गिरफ्तार करने के ऐसे मामले उन्होंने नहीं देखे, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले एक सामान्य छात्र को हिरासत में लिया गया है.

देश में लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अब India में लोकतंत्र बचा है. उनका आरोप है कि जो लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य ‘वन नेशन, वन पार्टी’ की दिशा में आगे बढ़ना और दूसरी Political पार्टियों को खत्म करना है.

अभिजीत की गिरफ्तारी की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उनके पिता ने बताया कि अभिजीत घर से निकलते समय उन्हें बता गया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

इंदिरा गांधी के दौर और मौजूदा हालात की तुलना पर उन्होंने कहा कि आपातकाल के बारे में उन्हें ज्यादा विस्तृत जानकारी नहीं है. मौजूदा हालात में आगे क्या कदम उठाना है, यह वह अभिजीत के साथ हुए व्यवहार को देखने के बाद तय करेंगे.

ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल पूछे जाने पर भगवान दीपके ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से ही एक खास कार्रवाई के लिए लाया गया था. उन्होंने संसद में सांसदों के निलंबन और President के अधिकारों से जुड़े कानून का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह सब पहले से तय योजना का हिस्सा था.

वहीं, अभिजीत को हिरासत में लिए जाने पर उनकी मां अनीता दीपके ने Government के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि Government ने अभिजीत के साथ अच्छा नहीं किया. देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती.

अभिजीत दीपके की मां ने समाचार एजेंसी से कहा कि उन्हें पहले से ही डर था कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जब अभिजीत घर से जा रहे थे, तब भी उन्होंने उसे आगाह किया था कि उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. लेकिन अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा. मां ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे को जाते समय उन्होंने रोते हुए विदा किया था, लेकिन अभिजीत ने उन्हें समझाया था कि रोओ मत, जो होगा अच्छे के लिए होगा.

Government के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात उन्हें अच्छे नहीं लग रहे हैं. उनके मुताबिक, Government ने उनके बेटे के साथ गलत किया है और इस कार्रवाई से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment