
New Delhi, 13 अक्टूबर . विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 16 से 22 अक्टूबर तक प्रशांत महासागर के तीन द्वीपीय देशों- समोआ, कुक आइलैंड्स और नाउरू की आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान वह इन देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और क्षेत्र में India के विकास सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. एमईए के अनुसार, यात्रा के दौरान मार्गेरिटा तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह अन्य प्रमुख हितधारकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी संवाद स्थापित करेंगे. वह क्षेत्र में India की सहायता से संचालित विकास परियोजनाओं का दौरा भी करेंगे.
इसमें आगे बताया गया कि यह यात्रा फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (एफआईपीआईसी) के ढांचे के तहत प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ साझेदारी मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. इसका उद्देश्य क्षेत्र के देशों के साथ Political संपर्क और विकास सहयोग को और गहरा करना है.
यह दौरा मई 2023 में पोर्ट मोरेस्बी में आयोजित तीसरे एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन के बाद India और प्रशांत द्वीपीय देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है.
India और ओशिनिया क्षेत्र के संबंध हाल के वर्षों में काफी प्रगाढ़ और सुदृढ़ हुए हैं. India अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ और एफआईपीआईसी के तहत ओशिनिया देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग बढ़ा रहा है.
ओशिनिया में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, तुवालू, वानुअतु, समोआ, नाउरू और सोलोमन द्वीप समूह समेत कुल 14 स्वतंत्र देश शामिल हैं. India इस क्षेत्र के साथ कूटनीतिक संवाद बढ़ा रहा है. अप्रैल 2026 में मार्गेरिटा ने तुवालू और वानुअतु का दौरा कर जलवायु-अनुकूल बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की थी.
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के मामले में India और ओशिनिया के देश एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण साझेदार हैं.
–
केआरर/