सभी विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं: जयराम रमेश

New Delhi, 7 अक्टबूर ( स). कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Wednesday को New Delhi स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इंडिया जनबंधन पार्टी के नेताओं की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया.

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज दोपहर के भोजन के लिए अखिल भारतीय जनबंधन पार्टियों को आमंत्रित किया गया था. लेकिन दोपहर के भोजन का निर्णय कल देर रात लिया गया और सूचित किया गया. इसलिए यह स्वाभाविक था कि कुछ दलों का प्रतिनिधित्व नहीं हो सका. इस पर मीडिया के कुछ वर्गों में अनावश्यक टिप्पणी हो रही है. इंडिया गठबंधन और अन्य विपक्षी दल एकजुट हैं और वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुटता से खड़े हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी इंडिया गठबंधन की मीटिंग हो गई, जिसमें 23 पार्टियां शामिल हुई थीं. सभी ने अपनी-अपनी राय दी और उसके बाद हमने पांच प्वाइंटर पर आज सहमति जताई है और इन मुद्दों पर हम डटकर काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे.

उन्होंने कहा कि यह सहमति बनी कि मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता पर उठे गंभीर प्रश्नों के संबंध में India के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा. यह पत्र शीघ्र ही उन्हें सौंपा जाएगा. लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की हम मांग कर रहे हैं, और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. क्योंकि उनके कार्यकाल में नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में शामिल लाखों युवकों के साथ विश्वासघात हुआ है. आज लाखों युवा रास्ते पर खड़े हुए हैं.

खड़गे ने कहा कि वर्तमान गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, एट्रोसिटी और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे और जन सरोकारों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी हमने चर्चा की है. उस पर केंद्र Government को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, और सर्वदलीय बैठक अगर बुलाएंगे तो इन सारे मुद्दों को हम उनके सामने रखेंगे. यह सहमति बनी कि इंडिया गठबंधन के सभी दल प्रत्येक दो माह में बैठक करेंगे. अगली बैठक अगस्त माह में हैदराबाद में आयोजित की जाएगी. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और प्रतिदिन प्रातः काल माननीय नेता प्रतिपक्ष… उनके कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी. ये इतने विषय हैं और इन विषयों पर सहमति बनी है.

–

एमएस/

Leave a Comment