
कोलकाता, 5 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से बंगाल में करीब एक महीने तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इस दौरान सेवा कार्यक्रमों के साथ-साथ सभाएं और मशाल यात्राएं भी आयोजित की जाएंगी. वहीं, एसआईआर को लेकर इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार है. भाजपा अपने काम पर ध्यान देगी और चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.
समिक भट्टाचार्य ने से बातचीत में बताया कि पश्चिम बंगाल में कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं और Wednesday से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. यह करीब एक महीने तक चलेगा. इसके तहत 7 तारीख को पूरे देश में सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल के सभी 23 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम होंगे. प्रत्येक सांगठनिक क्षेत्र में बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता जुटेंगे. सुबह करीब 9 से 10 बजे तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा, जिसके बाद Prime Minister Narendra Modi का संबोधन होगा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के संबोधन के बाद कार्यकर्ता चार-पांच समूहों में बंटकर मशाल यात्रा निकालेंगे. इन यात्राओं के जरिए पश्चिम बंगाल के गांव-गांव तक पहुंचने और Narendra Modi के विचारों और उनके सपने को जनता के सामने रखने का प्रयास किया जाएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के कार्यकाल और उनकी भूमिका को जनता तक पहुंचाया जाएगा. इस दौरान मोदी ने प्रशासनिक स्तर पर सर्वोच्च पदों पर रहते हुए Chief Minister और Prime Minister के रूप में काम किया है.
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यक्रमों में मोदी के उपलब्धियों के साथ-साथ जनता के प्रति उनके व्यवहार, समर्पण और सेवा भाव को भी सामने रखा जाएगा. Prime Minister मोदी स्वयं को सेवक और चौकीदार समझते हैं और भाजपा इसी भावना को लेकर जनता के बीच जाएगी.
एसआईआर को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन पर समिक भट्टाचार्य ने कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चलता है. लेकिन, हर व्यक्ति और संगठन को अपनी बात रखने का अधिकार है. लोगों को प्रदर्शन करने, सड़कों पर उतरने, जुलूस निकालने और धरना देने का अधिकार है, इसलिए जिसे जो करना है, करने दिया जाना चाहिए. भाजपा अपना काम करेगी, चुनाव आयोग अपना काम करेगा और न्याय से जुड़े मामलों में न्यायाधीश अपना काम करेंगे. इस पूरे मामले का जवाब आखिरकार चुनाव में मिलेगा.
पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी समिक भट्टाचार्य ने भाजपा की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी दोनों जगह चुनाव जीत रही है. नंदीग्राम में जीत के अंतर को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार जीत का मार्जिन करीब पांच गुना बड़ा होगा. दोनों सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में है और आने वाले उपचुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी. नंदीग्राम में इस बार जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले काफी अधिक रहने वाला है.
–
पीएसके