सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, 29 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान Saturday सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए Government प्रतिबद्ध है.

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए. उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ करीब 200 लोगों से मिले. कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वह खुद गए. उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा.

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. इन लोगों से Chief Minister ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए, और Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ लोग पारिवारिक विवादों के मामले भी लेकर आए थे. इस पर Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक विवादों में सर्वप्रथम सबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल की जाए.

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Chief Minister की दिनचर्या परंपरागत रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. Chief Minister ने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से पूड़ी-गुड़ खिलाया.

विकेटी/डीएससी

Leave a Comment