सपा जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण पर काम करने वाली पार्टी, कभी स्वीकार नहीं करेंगे उत्तर प्रदेश के लोग: ब्रजेश पाठक

Lucknow, 23 सितंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Samajwadi Party और अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को उत्तर प्रदेश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे. ये जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण पर काम करने वाली पार्टी है.

सपा प्रमुख की ‘पीडीए रथयात्रा’ पर उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “अखिलेश यादव ने बयान दिया कि हमारा रथ तेल लेने गया है. आप जानते हैं कि जब तेल लेने कोई जाता है तो क्या होता है. यह उन्हीं का बयान है, मेरा नहीं है. यहां जो कहा जाता है कि ‘गाड़ी तेल लेने गई’, आप इसका मतलब समझ सकते हैं.”

कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच घमासान पर उन्होंने कहा, “ये सत्ता के लोलुप लोगों का समूह है, कुर्सी की भूख है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की जनता के लिए और प्रतिबद्धता के रूप में काम करने के लिए एक समर्पित लोगों व कार्यकर्ताओं का समूह है. यह Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में काम कर रहा है.”

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद और उससे पहले के Samajwadi Party के कार्यकाल की तुलना की जा सकती है. पहले टूटी सड़कें थीं और बिजली गुल रहती थी. पिछली Governmentों ने उत्तर प्रदेश में ‘कट्टा संस्कृति’ दी थी. अपराधी, माफिया और गुंडे सत्ता पर हावी थे. उपChief Minister ने कहा कि Samajwadi Party को उत्तर प्रदेश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे. ये जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण पर काम करने वाली पार्टी है. वोटबैंक की राजनीति करने वाली पार्टी और भारतीय जनता पार्टी जन-जन की पार्टी है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है. सड़क, पानी, बिजली, स्कूल और अस्पताल नंबर एक पर हैं. प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है. सबसे बड़ी बात है कि जीडीपी में बड़ी वृद्धि हुई है. लोगों को यह मानना है कि प्रदेश अब देश के ग्रोथ इंजन के रूप में काम कर रहा है.

उपChief Minister ने भाजपा की यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है और इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और आप देखेंगे रिजल्ट शत-प्रतिशत आएगा.”

वहीं, अखिलेश यादव की रथयात्रा को लेकर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “मैंने कहा कोई यात्रा निकाल लें, किसके बीच वो जाएंगे? जनता के बीच में जाएंगे. जनता उनकी जवाबदेही ही तय करेगी. जनता उनसे सवाल पूछेगी कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह उनके सीमित लोग हैं, जो उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं. सड़कों पर वही दिखते हैं. समाज नहीं जुड़ेगा और आने वाले दिनों में पता चलेगा कि आपका हश्र क्या होता है.”

उपChief Minister ब्रजेश पाठक और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ Wednesday को 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर Lucknow में आयोजित बाइक रैली में शामिल हुए. उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज आयुर्वेदिक दिवस है और ऐसे दिन पूरे देश में Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर आयुर्वेदिक दिवस मनाया जा रहा है. मैं पूरे प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाइयां, शुभकामनाएं देता हूं. हमारे दैनिक जीवन में, मानव शरीर में कभी-कभी कोई दिक्कतें आती हैं, तो हमें आयुर्वेद पर ही प्राथमिक रूप से जाना चाहिए. जैसे-जैसे हम अंग्रेजी दवाओं की तरफ जा रहे हैं, हमारे शरीर में अन्य विकृतियां पैदा हो रही हैं.”

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “आज आयुर्वेद दिवस है, उसकी ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश के निवासियों को दे रहा हूं.”

डीसीएच/

Leave a Comment