सपा के शासन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति जनता अच्छी तरह जानती है : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या, 26 अगस्त . Samajwadi Party (सपा) की ओर से उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. अयोध्या में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के बाद सपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश Government कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रही है. इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा पर पलटवार किया.

से बातचीत में अयोध्या में हुई घटना पर दुख जताते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इससे सभी लोग दुखी हैं.

उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार का दुख स्वाभाविक है और मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Samajwadi Party के सांसद द्वारा घटना को लेकर Government पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि सपा सांसद वरिष्ठ हैं, इसलिए उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते.

उन्होंने सपा Government के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी थी, यह जनता अच्छी तरह जानती है. जब उनकी Government प्रदेश में थी, तब कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाती थीं, प्रदेश की जनता नहीं भूली है. मैं विधायक बनने से पहले व्यापारी के तौर पर यह सब देख चुका हूं. उस समय व्यापारी परेशान थे और समाज का हर वर्ग त्रस्त था.

वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या की घटना को लेकर वे सभी दुखी हैं और Government इस मामले में कार्रवाई कर रही है. प्रशासन अपना काम कर रहा है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने रक्षाबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने Wednesday को अयोध्या के सर्किट हाउस में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में भी हिस्सा लिया. इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को सम्मान देने के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा की पहल की सराहना की.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी. बहनों के स्नेह और विश्वास का यह प्रतीक उनके लिए भावुक और यादगार अनुभव रहा. विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है. यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment