सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Lucknow, 25 सितंबर . Samajwadi Party (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का Friday को Lucknow के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वह 74 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने social media पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुःखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल दें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.”

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता ललन कुमार ने भी रामगोविंद चौधरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

बलिया की धरती से निकले रामगोविंद चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति के मजबूत समाजवादी नेताओं में गिने जाते थे. उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े मुद्दों को अपनी राजनीति का आधार बनाया. अपने शुरुआती Political जीवन में उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) और पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर जैसे दिग्गज नेताओं के साथ काम किया. बाद में Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ उनका लंबा Political और वैचारिक सफर रहा.

पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है.

रामगोविंद चौधरी अपने Political जीवन में आठ बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गए. Samajwadi Party की Government में उन्होंने मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली. वर्ष 2017 से 2022 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे.

सदन के भीतर उन्होंने विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाया और Government को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरा. उनकी बेबाक शैली और संसदीय अनुभव के कारण उन्हें प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माना जाता था.

रामगोविंद चौधरी के निधन पर Samajwadi Party के नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न Political दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

–

डीएससी

Leave a Comment