Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सनातन धर्म पर टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अखिलेश यादव से बर्खास्तगी की मांग

सनातन धर्म पर टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अखिलेश यादव से बर्खास्तगी की मांग

ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर . सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर Samajwadi Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और गौ रक्षा हिंदू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर की शिकायत पर दादरी थाने में राजकुमार भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि भाटी ने दिल्ली में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म की मान्यताओं से संबंधित आपत्तिजनक प्रतिज्ञाएं दोहराईं, जिससे सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

मुकदमा दर्ज होने के बाद वेद नागर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी को प्रवक्ता पद से तत्काल हटाने की मांग की है. दादरी थाना Police ने 24 अक्टूबर को वेद नागर की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(2) और 356 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. Police अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उनसे संबंधित तथ्यों की जांच करेगी. वेद नागर का आरोप है कि राजकुमार भाटी दिल्ली में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां हिंदू देवी-देवताओं, भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म से जुड़ी मान्यताओं के संबंध में प्रतिज्ञाएं दोहराई गईं.

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटनाक्रम से धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों को ठेस पहुंची है. उन्होंने इसे केवल Political बयानबाजी का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सम्मान से जुड़ा विषय बताया है. इस पूरे मामले की शुरुआत 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के बाद हुई.

कार्यक्रम में राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाओं से संबंधित वीडियो सामने आया, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की पूजा और उनसे जुड़ी मान्यताओं के संबंध में शपथ लेते हुए दृश्य दिखाई दिए.

वीडियो social media पर प्रसारित होने के बाद Political और सामाजिक स्तर पर बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर राजकुमार भाटी ने अपना पक्ष भी रखा था. उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ने या बौद्ध धर्म अपनाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह हिंदू हैं और धर्म परिवर्तन का उनका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और डॉ. आंबेडकर के विचारों के प्रति सम्मान जताते हुए सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करने की बात कही थी.

वेद नागर ने अखिलेश यादव से मांग की है कि राजकुमार भाटी को पार्टी के प्रवक्ता पद से तत्काल हटाया जाए. उनका कहना है कि Political दलों के जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर बयान देते समय धार्मिक आस्थाओं और सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि टीवी चैनलों की डिबेट में राजकुमार भाटी को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया जाता है, तो वह लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share