
Mumbai , 9 अक्टूबर . पॉप म्यूजिक की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो पहली बार सनबर्न फेस्टिवल में परफॉर्म करने जा रहे हैं. उन्हें इस साल होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल के चौथे हेडलाइनर के तौर पर शामिल किया गया है.
जेसन इस दिसंबर Mumbai के मशहूर महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपने हिट गानों और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.
जेसन डेरुलो से पहले इस साल के फेस्टिवल के हेडलाइनर के तौर पर द चेनस्मोकर्स, सेबेस्टियन इंग्रोसो और डीजे स्नेक के नामों की घोषणा की जा चुकी है. अब जेसन के जुड़ने से फेस्टिवल में पॉप म्यूजिक का रंग भी देखने को मिलेगा.
India में अपनी लोकप्रियता को लेकर उत्साहित जेसन डेरुलो ने कहा, ”India ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है. मैं इस दिसंबर Mumbai में अपना पूरा शो लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूं. सनबर्न अपनी शानदार एनर्जी के लिए जाना जाता है और मैं भी उसी एनर्जी के साथ यहां परफॉर्म करने का इंतजार कर रहा हूं.”
जेसन डेरुलो अपने हिट गानों और अलग अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. उनके लोकप्रिय गानों में ‘जलेबी बेबी’, ‘टॉक डर्टी’, ‘स्वाला’, ‘विगल’, ‘व्हॉटचा से’ और ‘वॉन्ट टू वॉन्ट मी’ जैसे गाने शामिल हैं. उनके गानों को दुनियाभर में अरबों बार स्ट्रीम किया जा चुका है.
सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने भी जेसन डेरुलो के फेस्टिवल में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ”जेसन डेरुलो पॉप म्यूजिक के उन वैश्विक कलाकारों में शामिल हैं, जो लगातार हिट गाने दे रहे हैं. उन्हें पहली बार सनबर्न फेस्टिवल में लाना हमारे लिए एक अहम मौका है. द चेनस्मोकर्स, सेबेस्टियन इंग्रोसो और डीजे स्नेक के पहले से घोषित लाइनअप में जेसन का जुड़ना सनबर्न की बढ़ती पहुंच और हमारे विजन को दिखाता है.”
करण सिंह ने आगे कहा, ”सनबर्न की पहचान हमेशा से इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से जुड़ी रही है, लेकिन आज लाइव एंटरटेनमेंट की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा व्यापक हो गई है. ऐसे में फेस्टिवल के जरिए दुनियाभर के अलग-अलग तरह के म्यूजिक और कलाकारों को दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर है.”
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में सनबर्न के कार्यक्रमों में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के अलावा दूसरे म्यूजिक स्टाइल को भी जगह मिली है. साल 2025 में सनबर्न एरिना में अरिजीत सिंह ने मार्टिन गैरिक्स के साथ स्टेज साझा किया था. वहीं, फ्रांसिस मर्सिए जैसे कलाकार भी फेस्टिवल के म्यूजिक लाइनअप का हिस्सा रहे हैं, जिनका संगीत अफ्रीकी और वैश्विक संगीत शैलियों से प्रभावित है.
हालांकि, अब तक सनबर्न फेस्टिवल में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से बाहर के किसी कलाकार को हेडलाइनर नहीं बनाया गया था. ऐसे में जेसन डेरुलो की एंट्री फेस्टिवल के लिए एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है.
–
पीके/एबीएम