‘सनकी’ की शूटिंग में सहयोग के लिए सुनील शेट्टी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का जताया आभार

Mumbai , 27 नवंबर . Bollywood Actor सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग में सहयोग देने के लिए Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव और राज्य Government का आभार जताया है.
सुनील शेट्टी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Chief Minister के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और Bhopal से जुड़ी कुछ यादें भी साझा कीं. उन्होंने Chief Minister के साथ-साथ प्रबल प्रताप सिंह तोमर का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया.
सुनील शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, अहान की आने वाली फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग के लिए आप और Madhya Pradesh Government जिस तरह से सहयोग कर रहे हैं, उसके लिए दिल से धन्यवाद.”
उन्होंने लिखा, ”प्रबल प्रताप सिंह तोमर का भी खास तौर पर धन्यवाद. इस बार भी मैं Bhopal से ढेर सारा प्यार और खूबसूरत यादें लेकर लौट रहा हूं.”
दरअसल, अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर को Bhopal में शुरू हुई थी. फिल्म के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई हैं, जो इससे पहले ‘रुस्तम’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. शूटिंग शुरू होने से पहले निर्देशक अपनी टीम के साथ Bhopal पहुंचकर तैयारियों में जुट गए थे.
फिल्म की कहानी ज्ञानेंद्र वासुदेव ने लिखी है. इसमें रोमांस, गहरे इमोशंस और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है. आने वाले महीनों में इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.
फिल्म के टाइटल ‘सनकी’ को लेकर भी पहले चर्चा हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नाम को निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी एक अलग फिल्म के लिए रजिस्टर कराया था. उस प्रोजेक्ट से एक समय अहान शेट्टी का नाम भी जुड़ा था. बाद में जब अहान ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए इसी टाइटल का इस्तेमाल करने में दिलचस्पी दिखाई, तो उन्होंने सीधे साजिद नाडियाडवाला से संपर्क किया.
बताया जाता है कि दोनों के बीच बातचीत के बाद यह मामला आपसी सहमति से सुलझ गया. साजिद ने बिना किसी लंबी बातचीत या खींचतान के यह टाइटल अहान को दे दिया.
वहीं, फिल्म को लेकर एक अन्य जानकारी के मुताबिक, इसकी पटकथा रजत अरोड़ा ने लिखी है और अदनान ए. शेख तथा यासिर जाह इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. फिल्म का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है.
‘सनकी’ 2027 की पहली छह महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
पीके/वीसी


