
New Delhi, 30 अगस्त . ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट’ का आयोजन New Delhi में हुआ. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में खेल और सिनेमा से जुड़ी शख्सियतों ने हिस्सा लिया.
पहलवान और Actor संग्राम सिंह ने से कहा, “Prime Minister द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मुहिम कमाल का है. मनसुख मांडविया ने इस इवेंट से साइकिलिंग को जोड़ते हुए इसे व्यापक स्तर पर ला दिया है. साइकिलिंग से हम स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को अच्छा बना सकते हैं. अगर हम साइकिलिंग से बेस्ट बन सकते हैं, तो फिर साधारण क्यों रहना है.”
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची Actress मधुरिमा तुली ने से कहा, “मुझे बहुत खुशी है. मैं संडे ऑन साइकिल इवेंट में तीसरी बार आई हूं. मैं जब भी आती हूं तो यहां के लोगों की ऊर्जा मुझे प्रभावित करती है. इस इवेंट का संदेश पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. Maharashtra में 40 से 50 के उम्र के बीच की महिलाएं भी इसको फॉलो कर रही हैं. हेल्थ के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी यह मुहिम काफी अच्छी है. मैं खुशकिस्मत हूं कि इस इवेंट का हिस्सा हूं.”
मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर ने कहा, “Government के द्वारा आयोजित किया जाने वाला फिट इंडिया अभियान एक बेहतरीन पहल है. मेरा मानना है कि देश जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर रहेगा.”
उन्होंने कहा, “फिट इंडिया को एक इवेंट नहीं, बल्कि एक अभियान के नजरिए से देखा जाना चाहिए. युवा या जितने भी लोग इस अभियान से जुड़े हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि इसे देश भर में फैलाएं और लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक करें. एक स्वस्थ और फिट देश ही मजबूत देश हो सकता है.”
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का यह 88वां संस्करण था. इसे देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया.
–
पीएके