‘श्री रामायण कथा’ में माता सीता बनेंगी अंजलि अरोड़ा, कहा- ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में मिला ये रोल

Mumbai , 22 सितंबर . Actress अंजलि अरोड़ा आगामी पौराणिक फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभाने वाली है. Actress का मानना है कि यह रोल उन्हें भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से मिला है.

Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि वे हर Tuesday को हनुमान मंदिर जाती हैं और प्रार्थना करती हैं कि जो चीज उनके हक की है, वही उन्हें मिले. साथ ही Actress ने उस पल को भी याद किया जब निर्देशक अभिषेक सिंह उनके पास इस रोल के लिए आए थे और उन्हें माता सीता के रूप में उनकी एआई से बनी तस्वीर दिखाई थी.

Actress ने कहा, “जब मेरे लिए यह रोल मेकर्स लेकर आए, तो उन्होंने मुझे मेरी फोटो का एआई वर्जन दिखाया, जिसे देखकर मुझे हंसी आ गई थी. मैं खुद को पहचान भी नहीं पा रही थी. तो सर ने कहा, ‘हां ये तुम ही हो.’ शुरुआत में तो मैंने सर से कहा भी था कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं ये रोल कर पाऊंगी, तो सर ने मुझसे कहा था कि तुम कर सकती हो.”

Actress अंजलि अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने काफी समय लेने और सोचने के बाद ही इस रोल के लिए हामी भरी थी. उन्होंने कहा, “तो फिर मैंने थोड़ा समय लिया, मैंने सोचा कि अगर मुझे ये चीज मिल रही है तो शायद ये एक आशीर्वाद है. क्योंकि मैं हमेशा हर Tuesday को हनुमान मंदिर जाती हूं और मैं हमेशा प्रार्थना करती हूं कि मुझे वही मिले जो मेरे हक का है. तो शायद उन्होंने ही आशीर्वाद के रूप में मुझे ये रोल दिया है.”

Actress का कहना है कि उन्होंने मां सीता के रोल को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है. साथ ही, मां सीता से जुड़े गुणों को समझने पर काम किया है.

Actress ने कहा, “मैंने इसे पूरी तरह से खुद निभाने की कोशिश की है. सीता माता का हर गुण, उनका धैर्य, त्याग, हर धर्म के पालन को निभाने की कोशिश की है. जब आप मेरे द्वारा निभाए रोल को सिनेमा में देखेंगी, तो आप बता पाएंगी कि कैसी परफॉर्मेंस है. हर एक्टर खुद परफॉर्म करता है और अपना बेस्ट देता है. अब ये दर्शकों के हाथ में है कि वो इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें ये पसंद आ भी सकता है और नहीं भी. हम एक एक्टर के तौर पर, हमें जो किरदार दिया गया है, हम उसके साथ न्याय कर रहे हैं या नहीं, ये हम पर है.”

एनएस/एएस

Leave a Comment