
Mumbai , 7 अक्टूबर . बीते जमाने की मशहूर Actress आशा पारेख इन दिनों Actress वहीदा रहमान और हेलन के साथ पहाड़ों की सैर पर हैं. Wednesday को Actress ने अपने वेकेशन की झलक पोस्ट की.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तीनों गर्मजोशी के साथ बैठी नजर आ रही हैं. Actress आशा पारेख ने लिखा, “पहाड़ों में अपने प्रिय दोस्तों हेलेन और वहीदा रहमान के साथ. उनके साथ यात्रा करना और उनके साथ अच्छा समय बिताना हमेशा अच्छा लगता है.”
Actress वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन की दोस्ती हिंदी सिनेमा की सबसे गहरी, पुरानी और खूबसूरत मिसालों में से एक है. इन्हें Bollywood की ‘गोल्डन गर्ल्स’ भी कहा जाता है, जिनकी दोस्ती आज तक अटूट बनी हुई है.
उस दौर में शीर्ष अभिनेत्रियां होने के बावजूद उनके बीच कभी प्रतिस्पर्धा या ईर्ष्या नहीं आई, बल्कि उनका रिश्ता आपसी सम्मान और प्रगाढ़ स्नेह पर टिका है. तीनों को सजना-संवरना और पार्टियों या कार्यक्रमों में शामिल होना बेहद पसंद था. तीनों अक्सर साथ में डिनर, गेट-टुगेदर और विदेश यात्राएं करती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर social media पर वायरल होते रहते हैं.
हालांकि, गौर करने वाली बात यह भी है कि तीनों ने अपने लंबे और शानदार अभिनय करियर में साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है.
कहा जाता है कि आशा पारेख के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था, जब वह डिप्रेशन में चली गई थीं. उस समय वहीदा रहमान और हेलेन ने उन्हें अकेले नहीं छोड़ा था. दरअसल, जीवन के उस दौर में आशा पारेख अकेलेपन और गहरे अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं, तब वहीदा रहमान और हेलेन ने उन्हें संभाला और यह अहसास कराया कि वे अकेली नहीं हैं.
इस बात का जिक्र Actress आशा पारेख अपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं कि जब वह डिप्रेशन और अकेलेपन के दौर से गुजर रही थीं, तब वहीदा रहमान और हेलेन उनके साथ खड़ी थीं.
इस खास महिला मंडली (ग्रुप) में वहीदा और आशा, Actress हेलेन के अलावा, सायरा बानो और दिवंगत शम्मी आंटी भी शामिल रहीं, जो हर सुख-दुख में एक-दूसरे की ताकत बनीं.
–
एनएस/एबीएम