Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

शुभमन गिल चौथी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हुए, एमएस धोनी के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

शुभमन गिल चौथी बार ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हुए, एमएस धोनी के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

New Delhi, 21 नवंबर . भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन अपने शतक से चूक गए.

शुभमन गिल 146 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर आउट हुए. गिल एक बेहतरीन शतक का मौका चूक गए.

गिल के टेस्ट करियर में यह चौथा मौका है, जब वह ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हुए हैं. इससे पहले गिल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 91 रन, 2024 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन और 2024 में Mumbai में न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रन पर आउट हुए थे.

शुभमन गिल ऐसे दूसरे कप्तान हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हुए हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी भी 2010 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 98 रन पर आउट हुए थे.

गिल के 98 रन किसी भी भारतीय कप्तान का न्यूजीलैंड में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. सबसे बड़ी पारी मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. अजहरुद्दीन ने 1990 में ऑकलैंड में 192 रन की पारी खेली थी. दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं. गावस्कर ने 1976 में ऑकलैंड में ही 116 रन की पारी खेली थी. तीसरे नंबर पर भी मोहम्मद अजहरुद्दीन का ही नाम है. अजहरुद्दीन ने 1998 में वेलिंगटन में नाबाद 103 रन की पारी खेली थी.

शुभमन गिल के 98 रन चौथे नंबर पर हैं. पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2014 में वेलिंगटन में 68 रन बनाए थे, जो न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भारतीय कप्तान की पांचवीं सबसे बड़ी पारी है.

शुभमन गिल से पहले ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार होने वाले भारतीय कप्तानों में एमएस धोनी (4 बार) और सचिन तेंदुलकर (2 बार) शामिल हैं. इसके अलावा, नारी कॉन्ट्रैक्टर, मंसूर अली खान पटौदी, अजीत वाडेकर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और शुभमन गिल भी 1-1 बार ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हुए हैं.

–

पीएके

Share