Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

शिव शर्मा मर्डर केस: श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा

शिव शर्मा मर्डर केस: श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं न्याय मिलेगा

शिव शर्मा मर्डर केस: श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा

Lucknow, 20 अक्टूबर . शिव शर्मा हत्याकांड मामले में Lucknow Police और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर Police की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और रश्मि दुबे के रूप में हुई है. सभी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. आरोपियों को Lucknow लाया जा रहा है, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police के मुताबिक, इस मामले में 9 अक्टूबर को हजरतगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान Lucknow Police और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर Police की सहायता से तीनों को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है. Police कमिश्नरेट ने बताया कि आरोपियों को Lucknow लाया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया. उन्होंने कहा कि आज उनके लिए विजयादशमी का बहुत बड़ा दिन है और उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे शिवा को न्याय मिलेगा. रंजना शर्मा ने कहा कि मैं प्रेस, मीडिया, एसटीएफ, उत्तर प्रदेश Police, प्रशासन और Chief Minister योगी आदित्यनाथ का हृदय से धन्यवाद करती हूं. मुझे उम्मीद है कि शिवा को न्याय मिलेगा. वहीं, श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह आपराधिक मानसिकता के साथ काम कर रही थी और उसके पास पूरा बैकअप था. रंजना शर्मा ने गिरफ्तारी के बाद न्याय मिलने की उम्मीद जताई और कार्रवाई में शामिल एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस मामले में आरोपी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की बहन ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन से ही परिवार का दानिश से कोई संपर्क नहीं हुआ है. घटना के दिन वह काम पर गया था, लेकिन उसके बाद से परिवार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. दानिश के संबंध में उन्हें जो भी जानकारी मिल रही है, वह केवल समाचार रिपोर्टों के माध्यम से मिल रही है. उन्होंने बताया कि खबरों में दानिश के नेपाल में होने की बात कही जा रही थी, लेकिन समाचार रिपोर्टों के अलावा परिवार के पास कोई अन्य जानकारी नहीं थी. घटना के बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया है.

–

पीएसके

Share