
Mumbai , 29 सितंबर . मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को Mumbai के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है. सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज और Mumbai कोऑर्डिनेटर प्रणय अहीरे ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है, हालांकि स्थानीय निवासियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध किया है. Police की ओर से भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है.
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पूरे देश को पता है कि यह विरोध प्रदर्शन क्यों और किन वजहों से हो रहा है. सत्ता में बैठे लोगों ने ईसीआई पर कब्जा कर लिया है और ईसीआई इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहा है. इसलिए हम ऐसे लोगों के खिलाफ खड़े हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ हैं.”
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया जाएगा और इसके लिए पूरे देश के लोगों को आमंत्रित किया गया है. भारद्वाज ने कहा कि अगर Government प्रदर्शनकारियों को जेल में डालने की कोशिश करती है, तब भी वे पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते.
भारद्वाज ने यह भी कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसी विशेष Political दल या नेता को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी नेता या Political दल के लोग प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं, वे साथ आ सकते हैं.
वहीं, Mumbai कोऑर्डिनेटर प्रणय अहीरे ने कहा कि संगठन ने Police और बीएमसी को प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा. चाहे Police कुछ भी कर ले, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं.”
अहीरे ने Police प्रशासन से सवाल किया कि Political दलों को प्रदर्शन की अनुमति किस आधार पर मिलती है और सेजेपी को अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अनुमति मिले या नहीं, संगठन अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा. हम आम जनता को प्रदर्शन में आने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिससे अधिक से अधिक भीड़ हो सके.
वहीं, शिवाजी पार्क के स्थानीय निवासियों द्वारा सीजेपी के सदस्यों के कार्यक्रम का विरोध किए जाने की बात सामने आई है. स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया.
–
एसएके/वीसी